होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Mole On Palm: हथेली में इस जगह पर मौजूद तिल होते हैं सौभाग्यशाली, खूब मिलता है मान-सम्मान

By Astro panchang | Apr 20, 2024

कई लोगों के हाथों पर तिल पाया जाता है। हथेली पर कुछ जगह पर तिल बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हथेली पर मौजूद कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं। बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेली पर मौजूद रेखाओं, तिल और योगों से भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अगर आपकी हथेली पर भी तिल है और आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर पाया जाने वाला कौन सा तिल शुभ होता है और कौन सा तिल अशुभ होता है।

हथेली पर मौजूद शुभ तिल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के शनि पर्वत पर तिल पाया जाता है। वह अपने जीवन में खूब मान-सम्मान और सुख-संपत्ति बटोरता है। शनि पर्वत पर तिल व्यक्ति के सुखी जीवन को दर्शाने का काम करता है।

भाग्यशाली लोगों के गुरु पर्वत के ऊपर तिल पाया जाता है, इन लोगों के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। बता दें कि इन जातकों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है।

अनामिका उंगली पर तिल का निशान होना शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में उपलब्धि और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

वहीं जिन लोगों के अंगूठे पर तिल पाया जाता है। वह उन जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातक रूल्स फॉलो करने वाले होते हैं और न्याय का साथ देने वाले होते हैं।

जिन जातकों की सबसे छोटी उंगली के ऊपर तिल होता है, उन लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना होती है।

हथेली पर मौजूद अशुभ तिल
सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत पर तिल शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे जातक के मान-सम्मान में कमी आती है।

अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत पर पाया जाने वाला तिल शुभ नहीं माना जाता है। इस जगह पर तिल होने का मतलब है कि सरकारी काम या सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत आ सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.