होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: शरीर पर इन स्थानों के तिल देते हैं अशुभ परिणाम, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

By Astro panchang | Nov 23, 2023

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर की बनावट और शरीर के निशान को देखकर उसके जीवन के बारे में कई सारी बातों का पता लगाया जा सकता है। आप इसके द्वारा शरीर पर मौजूद तिल का भी पता लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति शरीर के कुछ तिल शुभ होते हैं जबकि कुछ तिल अशुभ होते हैं। आज इस आर्टिकल के हम आपको बताने जा रहे है कि शरीर के किस तिल को अशुभ माना जाता है।

तिल का कलर और इसका अर्थ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि आपके शरीर पर काले रंग का तिल है तो इसके शुभ और अशुभ दोनो तरीके के परिणाम हो सकते हैं। लेकिन शुभ और अशुभ परिणाम जानने के लिए यह जानना जरूरी है कि तिल कहां पर और किस आकार का है। वहीं शरीर पर यदि लाल रंग का तिल हैं, तो यह शुभ फल देने वाला होता है। लाल तिल धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति का संकेत मिलता है। 

माथे पर बाएं तरफ काला तिल
अगर आपके माथे पर बायीं तरफ तिल है, तो सामुद्रिक शास्त्र के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है। इन लोगों में स्वार्थ की भावना ज्यादा रहती है। कई बार लोग इनको परिवार में गलत तरीके से लेते हैं और इनको अपमान भी सहना पड़ता है। 

बायीं भौंह पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के बाईं तरफ तिल होता है, तो इन लोगों को नौकरी और व्यवसाय में दोनों जगह कठिनाइयां झेलनी पड़ती है। बार-बार चुनौतियों और संघर्ष का सामना करने के बाद इनको सफलता मिलती है। कई बार कार्यक्षेत्र में बदला को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।

होंठ पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है, तो उस व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को सेहत और मोटापा संबंधी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा जिन लोगों के होंठ पर तिल होता है, वह लोग रोमांटिक और कामुक प्रवृत्ति के लोग होते हैं। 

नाक और आंख पर तिल
यदि किसी व्यक्ति की नाक और बाईं आंख पर तिल होता है, तो ऐसे व्यक्ति आत्माभिमानी तरीके के होते हैं। ऐसे लोग खुद को दुनिया के आगे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना पसंद करते हैं। इनका मानना होता है कि इनसे ज्यादा किसी के पास कुछ हो नहीं सकता है। यह हर जगह पर अपनी नाक ऊंची रखने की कोशिश करते हैं। वहीं जिन लोगों की आंखों पर तिल होता है, तो बताया जाता है कि वह अपने पूर्व जन्म में सर्प योनी में रहा होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.