होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: अंगूठे पर बनने वाली रेखाएं सुख-सौभाग्य का प्रतीक, मिलती है अपार धन संपदा

By Astro panchang | Dec 19, 2023

हस्तरेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति की हाथों की लकीरों को देख उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हाथ की रेखाओं से ही नहीं बल्कि आपके अंगूठे का आकार, बनावट और अंगूठे पर बनने वाले चिन्हों से भी व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
 
हस्तशास्त्र के मुताबिक अंगूठे पर बनने वाली कुछ रेखाएं सुख और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। वहीं इस पर बनने वाली कई रेखाओं के कारण व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं हाथों के अंगूठे के अलग अलग आकार, बनावट और चिन्हों के बारे में...

अंगूठे का आकार
जिन जातकों का अंगूठा लंबा और कठोर होता है। ऐसे व्यक्ति समझदार, मेहनती, सतर्क और होशियार किस्म के होते हैं। यह आसानी से किसी के झांसे में नहीं आते हैं। साथ ही इनके विचार काफी स्पष्ट होते हैं।

वहीं जिन लोगों का अंगूठा पतला, लंबा और लचीला होता है। यह लोग भावुक अधिक होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की समस्या व कष्ट को देखकर उसे अपना समझ लेते हैं और यह मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

हाथ खुलने पर जब अंगूठा पहली उंगली से 90 डिग्री का कोण बनाता है। तो ऐसे लोग सुलझे और समझदार होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वहीं उंगली से अंगूठा अगर 45 डिग्री का कोण बनाता है। तो ऐसे जातक सिर्फ अपने हित के बारे में सोचते हैं। 

इसके साथ ही जिन जातकों का अंगूठा जितना अधि झुकता है। वह लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं।

जिन लोगों के अंगूठे का पहला हिस्सा बड़ा होता है। तो यह लोग किसी पर निर्भर होते हैं और अपना कार्य पूरा करते हैं। ऐसे जातकों को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

वहीं अंगूठे का मध्य भाग लंबा होने पर जातक काफी बुद्धिमान होता है। ऐसे जातक किसी भी तर्क में जीत हासिल करते हैं।

जिन जातकों के अंगूठे का अंतिम भाग लंबा होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.