होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Personality Traits: पैर के अंगूठे से जाने कैसा है आपका व्यक्तित्व, जानिए पर्सनैलिटी से जुड़े ये राज

By Astro panchang | Jun 22, 2024

हर व्यक्ति का नेचर एक-दूसरे से अलग होता है। वहीं स्वभाव के अनुसार ही वह व्यवहार करता है। ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। वहीं आपके शरीर के किसी भी हिस्से से आपकी पर्सनैलिटी के बारे में पता लगाया जा सकता है। जैसे हमारे शरीर में मौजूद तिल या हथेलिय़ों की रेखाएं हमारी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ बताती हैं। ठीक उसी तरह पैरों की उंगलियां और अंगूठे का आकार से भी किसी के व्यक्तित्व के बारे में बताता है।

आपने कई लोगों के पैरों के अंगूठे का अलग-अलग आकार देखा होगा। किसी का अंगूठा अन्य उंगलियों से बड़ा तो किसी का छोटा होता है। किसी का अंगूठा गोल आकार का होता है, तो किसी का अन्य आकार का होता है। दरअसल, आपके पैरों के अंगूठे का अलग-अलग आकार किसी भी व्यक्तित्व के बारे में बताता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पैर के अंगूठे के आकार से पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं।

पैर का अंगूठा बाकी उंगलियों से बड़ा
अगर किसी जातक के पैर का अंगूठा अन्य उंगलियों से बड़ा है, तो इनके स्वभाव में क्रिएटिविटी होती है और यह सोचने-समझने की अच्छी क्षमता रखते हैं। इन लोगों का हर चीज को देखने का नजरिया अलग होता है। ऐसे लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं औऱ सफलता के लिए पूरा प्रयास करते हैं। इन जातकों की कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है और यह लोग अच्छी लीडरशिप निभाते हैं। 

पैर की दूसरी उंगली से छोटा अंगूठा 
यदि आपके पैर का अंगूठा दूसरी उंगली से छोटा है। तो इसको ग्रीक पैर कहा जाता है। ऐसे जातक शिक्षा में हमेशा आगे रहते हैं। यह जातक करियर में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयास करते हैंय़ इन जातकों का स्वभाव चंचल होता है और यह अपनी हर बात को दृढ़ता से निभाते हैं। ऐसे जातकों के बारे में कहा जाता है कि इनके सामने कितना बड़ा लक्ष्य क्यों न हो, यह उसे आसानी से पा लेते हैं। इन जातकों की दृढ़ इच्छाशक्ति काफी प्रबल होती है और यह अपने जीवन में ऊंचा पद प्राप्त करते हैं। यह जातक सक्रिय और स्पोर्टी होते हैं। 

दूसरी उंगली का बराबर हो पैर का अंगूठा
जिन लोगों के पैर का अंगूठा दूसरी उंगली की लंबाई के बराबर होता है। वह दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं। यह पहले से ही किसी भी परिस्थिति को पहले ही समझने में सक्षम होते हैं। यह हर परिस्थिति में शांत और सामान्य रहते हैं। फिर चाहे समस्या कितनी ही बड़ी क्यों न हो। ऐसे जातक हर सिचुएशन का डटकर मुकाबला करते हैं। इन जातकों की दूरदर्शिता और संयमित स्वभाव इनको साहसिक बनाता है और यह सफलता प्राप्त करने में समर्थ होते हैं।

अन्य उंगलियों के बराबर पैर का अंगूठा होना
यदि किसी जातक के पैर का अंगूठा अन्य उंगलियों के बराबर होता है, तो उसको पीजेंट टो कहा जाता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य को खराब किए बिना या बिना तनाव के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है। यहलोग अधिक विचारशील होते हैं औऱ दूसरों को व्यवहारिक सलाह देते हैं। इनकी राय असाधारण होती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि यह जातक प्यार के मामले में वफादार और ईमानदार होते हैं। यह जिसके साथ भी रिश्ता रखते हैं, उसे आखिरी दम तक निभाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.