होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Eye Color Personality: आंखों के रंग से जान सकते हैं व्यक्ति का व्यक्तिगत जीवन, जानिए क्या कहता समुद्र शास्त्र

By Astro panchang | Sep 27, 2023

समुद्र शास्त्र में मानव शरीर के अंगों की संरचना के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बहुत सी चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। बता दें कि समुद्र शास्त्र ऋषि समुद्र द्वारा लिखा गया था। इसलिए इसे समुद्र शास्त्र कहा जाता है। इस तरह से समुद्र शास्त्र के जरिए व्यक्ति के आंखों के रंग से भी उसके व्यक्तित्व की कुछ बातें जानी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि आंखों के रंग से उसके व्यक्तित्व के बारे में कैसे जान सकते हैं। 

भूरे रंग की आंखें
जिन लोगों के आंखों की पुतली का रंग गहरा भूरा होता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक उनमें जन्म से ही लीडर बनने के गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से लोग ऐसे लोगों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। जिन लोगों की आंखों की पुतली का रंग गहरा भूरा होता है, वह दयालु स्वभाव के लोग होते हैं और यह लोग सबकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।

काले रंग की आंखें
अधिकतर लोगों की आंखों का रंग काला होता है। इसका मतलब है कि यह लोग काफी ज्यादा जिम्मेदार और भरोसेमंद होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग धोखा नहीं देते हैं और रहस्यमई किस्म के होते हैं।

हरी रंग की आंखें
हांलाकि हरी रंग की आंखे बहुत कम लोगों की होती हैं। लेकिन हरे रंग की आंखों वाले लोग बुद्धिमान और उत्साहित होते हैं। ऐसे लोग अपने हर काम को बड़े उत्साह के साथ करते हैं।

नीले रंग की आंखें
जिस व्यक्ति की आंखें नीली होती हैं। ऐसे लोग सुंदर और आकर्षक होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग शांत और तेज दिमाग के होते हैं। ऐसे लोग हर रिश्ते को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.