होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Hast Rekha Shastra: जीवन रेखा से जानें कितनी लंबी होगी आयु, आप भी अपनी हथेली करें चेक

By Astro panchang | Jul 03, 2024

हम सभी अपने भविष्य को जानने के बारे में उत्सुक रहते हैं। खासतौर पर हम भविष्य के बारे में तब जानना चाहते हैं, जब हम जीवन में परेशानियों से घिरे होते हैं और काफी प्रयास के बाद भी कोई काम नहीं बनता है। या जब हमारी सेहत अच्छी नहीं रहती है। बता दें कि ज्योतिष का सबसे रहस्यमई विषय सामुद्रिक शास्त्र है। इस शास्त्र के जरिए व्यक्ति के शरीर की आकृति को देखकर उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र के तहत आने वाली प्रमुख विद्या हस्तरेखा शास्त्र है। हस्त रेखा का ज्ञान होने वाले ज्योतिष हाथों की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन में होने वाली भविष्य की घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने हाथों की लकीरों को देखकर अपनी उम्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जीवन रेखा से मिलती है सफलता
सामुद्रिक शास्त्र के हस्त रेखा की जानकारी रखने वाले ज्योतिष जीवन रेखा को देखकर बता सकते हैं कि जातक की उम्र कितनी लंबी होगी। वहीं इस रेखा से न सिर्फ व्यक्ति की आयु बल्कि उपलब्धियां, संकट, जीवन, मृत्यु और दुर्घटनाओं आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही हथेली में मौजूद जीवन रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य ऊर्जा व खुशहाली के बारे में भी जानकारी देती है।

लंबी आयु का संकेत
यदि किसी जातक की हथेली में अंगूठे और तर्जनी के मध्य से निकलती हुई जीवन रेखा हथेली के निचले भाग यानि मणिबंध तक आती है। वहीं यह रेखा अन्य रेखाओं से कटी या फटी नहीं है, तो यह अच्छे जीवन का संकेत देती है। लेकिन अगर जीवन रेखा कटी है, या इस रेखा पर गोल आकृति का शुभ निशान नहीं है। तो व्यक्ति कम आयु का होता है। जीवन रेखा जितनी बड़ी व साफ होती है, व्यक्ति की उम्र उतनी लंबी होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.