होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Ring Finger Palmistry: अनामिका उंगली से जानिए भविष्य में कितने अमीर होंगे आप, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

By Astro panchang | Jul 12, 2023

सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के अंगो की बनावट के आधार पर उसके भविष्य और व्यक्तित्व को लेकर कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। शरीर के अंगों के बनावट के आधार पर आप यह जान सकते हैं कि आपके पास भविष्य में धन और व्यापार आदि की स्थिति कैसी होगी। इसके अलावा आप हाथ की उंगलियों को देखकर भी यह पता लगा सकते हैं कि जातक के जीवन में कितनी संपत्ति रहेगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अनामिक उंगली की बनावट से जुड़ी कुछ खास और अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अनामिका उंगली पर रेखा होना
बता दें कि अनामिका उंगली को रिंग फिंगर भी कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति की अनामिक उंगली पर एक सरल रेखा निकलकर उंगली पर पहले पर्व तक जाती है। तो ऐसा व्यक्ति काफी ज्यादा धनी होता है और बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग बड़े कारोबार के मालिक भी होते हैं।

रिंग फिंगर पर शुभ होती है ऐसी रेखा
हस्तरेखा के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की रिंग फिंगर के पहले पर्व पर कुछ सरल और खड़ी रेखाएं होती हैं। तो ऐसा व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है। वहीं अगर रिंग फिंगर के पहले पर्व पर स्थित कुछ रेखाएं उंगली के जोड़ पर मिल जाएं तो ऐसा व्यक्ति अपनी बातों से सामने वाले को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

रिंग फिंगर का बड़ा होना
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में रिंग फिंगर उसकी तर्जनी उंगली से बड़ी होती है। तो ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों का झुकाव और लगाव अपने पार्टनर की तरफ ज्यादा होता है।

तर्जनी और अनामिका उंगली का बराबर होना
यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली और अनामिका उंगली की लंबाई एक समान है। तो ऐसा व्यक्ति स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करता है। यह लोग किसी के काम में दखलंदाजी नहीं करते हैं। साथ ही इन्हें अपने काम में भी किसी अन्य की दखल पसंद नहीं होती है। 

रिंग फिंगर का छोटा होना
अगर किसी व्यक्ति की रिंग फिंगर छोटी होती है। तो हस्तशास्त्र के अनुसार, इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा व्यक्ति किसी कला का दुरुपयोग कर पैसा कमाता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.