होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Death Line on Hand: हस्तरेखा शास्त्र से जान सकते हैं कैसे होगी आपकी मृत्यु, जानिए क्या कहती है जीवन रेखा

By Astro panchang | Mar 04, 2024

मृत्यु ही जीवन का अंतिम सच है। जिस भी व्यक्ति का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है। इसके बाद भी लोगों में मृत्यु को लेकर डर बना रहता है। वहीं सभी यह जानने के इच्छुक रहते हैं कि वह कितने साल जीवित रहेंगे, उनका जीवन कैसा होगा। तो बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र की मदद से इस सभी बातों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जैसे जातक की आयु कितनी है, या उसे किसी बीमारी या दुर्घटना की आशंका है या नहीं। हांलाकि मृत्यु के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन हस्तरेखा की मदद से इसके बारे में अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। 

जानिए कब और कैसे होगी मृत्‍यु
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों के हाथ में जीवन रेखा पर स्टार का निशान बना होता है। उन लोगों की स्वाभाविक मृत्यु नहीं होती है। ऐसे लोग हत्या, आत्महत्या या फिर अकाल बीमारी के कारण मृत्यु की गोद में समाते हैं।

वहीं यदि किसी जातक के हाथ में जीवन रेखा अन्य रेखा से कट जाती है, तो ऐसा व्यक्ति अचानक से मृत्यु को प्राप्त होता है। ऐसे लोगों की कम उम्र में भी मृत्यु हो सकती है।

अगर किसी जातक की हथेली में जीवन रेखा के आखिरी में बिंदु हो, तो ऐसा व्यक्ति एक्सीडेंट या फिर बीमारी के कारण मरता है। वहीं यदि हस्तरेखा का कोई बड़ा जानकार हो, तो वह हाथ की रेखाओं को देखकर बता सकता है कि व्यक्ति की मृत्यु किसी बीमारी से हो सकती है।

वहीं किसी व्यक्ति के जीवन रेखा गहरी, स्पष्ट और गुलाबीपन लिए हुए है, या जीवन रेखा 3 अलग-अलग हिस्सों में बंटी होने पर जातक की मृत्यु कम उम्र होती है।

यदि किसी व्यक्ति की जीवन रेखा शुरूआत में गहरी और मोटी होती है, लेकिन यह आगे पतली हो जाती है, तो ऐसे जातक की मृत्यु काफी कष्टपूर्ण होती है। ऐसे जातक को बीमारी धीरे-धीरे अशक्त बना देती है और कष्टपूर्ण मौत होती है। ऐसे व्यक्ति को मौत के दौरान भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.