होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

सिग्नेचर से मिलती है व्यक्तित्व की जानकारी, जानिए आपके बारे में क्या बताता है आपका साइन

By Astro panchang | Dec 15, 2021

हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से हस्ताक्षर करता है। किसी भी औपचारिक या जरुरी काम के लिए हस्ताक्षर जरुरी होते हैं। कुछ लोग हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखते हैं तो कुछ सिर्फ नाम के पहले अक्षर। समुद्रशास्त्र के मुताबिक हस्ताक्षर से व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे - 

हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखना 
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर में अपना पूरा नाम लिखते हैं वे मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग काफी दयालु प्रवृति के होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे लोग किसी भी वातावरण में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। ऐसे लोग अपने विचारों को खुलकर रखना पसंद करते हैं। 

हस्ताक्षर के नीचे एक बिन्दु 
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे एक बिंदु लगाते हैं वे शांत और सरल स्वाभाव के होते हैं। ऐसे लोगों का झुकाव शास्त्रीय कला
की तरफ होता है। ऐसे लोग काफी वफादार होते हैं और दूसरों से भी भरोसे की उम्मीद करते हैं। लेकिन अगर कोई इनका विश्वास तोड़े तो ये कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं। 

हस्ताक्षर के नीचे दो बिन्दु 
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे दो बिंदु लगाते हैं वे काफी मिलनसार होते हैं। ऐसे लोग खुद को किसी भी वातावरण में आसानी से ढाल लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा खुद के गुणों और सुंदरता को निखारने का प्रयास करते रहते हैं। ये लोग दूसरे लोगों की प्रशंसा करने से भी पीछे नहीं हटते। 

हस्ताक्षर के नीचे एक रेखा 
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे एक रेखा खींचते बहुत हैं वे बहुप्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोगों में विश्वास की कोई कमी नहीं होती है और ये उदार स्वभाव वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन के हर पल का आनंद लेने में विश्वास रखते हैं।   

हस्ताक्षर के नीचे बिन्दु या निचली रेखा नहीं 
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे बिन्दु या निचली रेखा नहीं रखते हैं वे जिंदगी को अपने ढंग से जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी ज़िंदगी में दूसरों की दखलंदाज़ी नहीं पसंद होती है। ऐसे लोग अपने आत्मसम्मान को बहुत महत्व देते हैं और इसके चलते कई अच्छे मौके गँवा देते हैं। ऐसे लोग नौकरी में भी पैसों से ज़्यादा अपने आत्मसम्मान को महत्व देते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.