होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: हाथ में इन रेखाओं को माना जाता है काफी शुभ, ऐसे लोग जल्द बनते हैं धनवान

By Astro panchang | Jul 04, 2023

जीवन में हर व्यक्ति धन-दौलत हासिल करना चाहता है। इसके लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को बड़ी आसानी से सफलता मिल जाती है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो चाहे कितनी भी मेहनत कर लें। उन्हें मन-मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। आपकी किस्मत में धन-दौलत है या नहीं यह राज आपकी हथेली में छिपा होता है।
 
हस्तशास्त्र की मदद से हाथ की लकीरों को पढ़ा जाता है। जिससे आप अपने आने वाले समय के बारे में पता लगा सकते हैं। हमारे हाथ में कुछ लकीरें यह राज खोलती हैं कि आने वाले समय में आपके पास कब और कितना धन होगा। वहीं कुछ लोगों की हाथ की रेखाएं अचानक से धन-दौलत आने के योग को भी दिखाती हैं।

कौन लोग बनते हैं करोड़पति
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ में बनी सूर्य रेखा में कोई दोष ना हो और वे एक से अधिक हों। तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति बनता है। वहीं शनि और सूर्य की उंगली सीधी हो और भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत तक जाती हो, तको ऐसा व्यक्ति जल्द ही धनवान बनता है।

कारोबारल में सफलता
जिस जातक की हथेली में भाग्य रेखा मोटी से पतली हो, मस्तिष्क रेखा मंगल पर्वत तक जाए, शनि पर्वत ऊंचा हो। तो ऐसा व्यक्ति कारोबार में आशातीत सफलता प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सक्सेज होते हैं।

अचानक से धन लाभ के योग
यदि किसी जातक की हथेली में चंद्रमा की ओर निर्दोष रेखा और भाग्य रेखा सीधे शनि पर्वत के नीचे खत्म होती है। उस व्यक्ति को अचानक से कहीं बड़ा धन लाभ होता है। ऐसे व्यक्ति की किस्मत में करोड़पति बनना लिखा होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.