होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

आपकी हथेली में छिपा है जीवन का रहस्य, हाथ की रेखाओं को देखकर जानें कितनी होगी आपकी आयु

By Astro panchang | Jan 14, 2022

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में आयु रेखा को देख कर व्यक्ति की आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में आयु रेखा लंबी हो और बीच में टूटी ना हो और स्पष्ट हो, ऐसे लोग अधिक वर्षों तक जीते हैं। वहीं यदि आयु रेखा बीच में कट रही हो तो यह अल्पायु का सूचक हो सकती है। ज्योतिशास्त्र में आयु का अनुमान लगाने के कई अन्य तरीके भी बताए गए हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपकी आयु कितनी होगी -  

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली में कलाई के पास कुछ गोल रेखाएं होती हैं, जिसे मणिबंध रेखा कहते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हाथ में प्रत्येक मणिबंध रेखा की आयु 25 वर्ष मानी गई है। इस हिसाब से कलाई में जितनी मणिबंध रेखा होती है, व्यक्ति की आयु उसी के अनुरूप होती है। यानी यदि किसी के हाथ में दो मणिबंध रेखाएं हों तो व्यक्ति की उम्र 40-50 वर्ष होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के हाथ में इसकी संख्या अधिकतम चार हो सकती है।   
 
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली में नीच मंगल स्थान से शुक्र पर्वत को गोल घेरते हुए मणिबंध तक पतली, स्पष्ट और अटूट रेखा जा रही हो तो यह पूर्ण आयु रेखा मानी जाती है। जिस व्यक्ति की हथेली पर पूर्ण आयु रेखा होती है वह 70 साल से अधिक जीवित रहता है। लेकिन यदि आयु रेखा को कोई रेखा काट रही हो और जीवन रेखा आगे न बढ़ रही हो तो यह शुभ संकेत नहीं है। वहीं, अगर रेखा कटने के बाद आगे बढ़ रही हो तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन में कष्ट होगा लेकिन खतरा टल जाएगा। 

माथे की लकीरों को देखकर भी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माथे की हर रेखा 20 वर्ष की आयु को दर्शाती है। यानी किसी के माथे पर 3 रेखाएं हों तो व्यक्ति की उम्र 55-60 वर्ष होती है। 
 
उंगली की लंबाई से भी आयु का अनुमान लगाया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार यदि अपनी उंगली से शरीर की लंबाई नापने पर व्यक्ति 108 उंगली का होता है तो वह अधिक वर्षों तक जीवित रहता है। ऐसे व्यक्ति की आयु 70 वर्ष तक होती है। वहीं, शरीर की लंबाई 100 उंगली की होने पर व्यक्ति मध्यम आयु तक जीने वाला होता है। यदि किसी व्यक्ति की लंबाई 90 वर्ष या उससे कम हो तो व्यक्ति अल्पायु होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.