होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: नाखून पर ऐसे निशान होना तरक्की का देता है संकेत, जानिए क्या कहता है हस्तशास्त्र

By Astro panchang | Jan 10, 2024

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताया गया है। शरीर के हर अंग के बारे में भी जानकारी मिलती है। आपको बता दें कि नाखून भी हमारे शरीर का अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति के नाखूनों से आप उनके भविष्य या स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। नाखूनों से व्यक्ति की सेहत के बारे में भी जानकारी मिलती है। आज हम आपको नाखूनों के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। 

लंबे नाखून
आपको बता दें कि जिन लोगों के लंबे नाखून होते हैं। वह लोग नियम पालन में रुचि रखते हैं और भविष्य में शुभ कार्य की तरफ संकेत मिलते हैं। वहीं जिन लोगों की सबसे छोटी उंगली में सफेद निशान पाया जाता है। उन जातकों को व्यापार में काफी लाभ मिलता है।

नाखून पर अर्द्धचंद्र
वहीं नाखून के बीच में अर्द्धचंद्र दिखाई देता है। हांलाकि यह किसी के कम तो किसी के बिलकुल भी नहीं होता है। साथ ही यह चिन्ह स्थान नहीं होते हैं। बल्कि यह समयानुसार घटते या बढ़ते रहते हैं। अगर किसी जातक के नाखूनों के मूलभाल में सफेद अर्द्धचंद्र का निशान होता है। तो यह शुभ होता है। यह जातक की उन्नति की तरफ इशारा करता है। साथ ही यह भविष्य में सफलता की तरफ भी संकेत देते हैं।

नाखून पर गढ्ढे
यदि किसी जातक के नाखून पर गढ्ढे के निशान होते हैं, तो यह किसी बड़ी परेशानी का संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति को शांत और सावधान रहना चाहिए।

काले धब्बे
अगर किसी व्यक्ति के नाखून पर किसी तरह के काले धब्बे पाए जाते हैं, तो यह हानि और अपयश का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ऐसे जातकों को सेहत संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.