होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

हाथ की इस रेखा से आप जान सकते हैं आपका होने वाला पति कैसा होगा?

By Astro panchang | Feb 24, 2024

ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है कि व्यक्ति का भाग्य उसके हाथ की लकीरों में छिपा होता है। हाथ की लकीरों को देखकर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई जानकारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं हाथ की लकीरों से भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। हमारी हथेली में कई रेखाएं बनी होती है। जिनको देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि आपका जीवनसाथी कैसा होगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका जीवनसाथी कैसा होगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल की मदद से लड़कियां अपने हाथों की लकीरों को देखकर पता लगा सकती हैं कि उनका फ्यूचर हसबैंड कैसा होगा।

आपको बता दें कि इसके लिए यह जानना जरूरी होता है कि आपके हाथ में लव लाइफ कहां पर मौजूद होती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हाथ ही सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत के नीचे छोटी रेखाएं मौजूद होती हैं। इन रेखाओं को विवाह रेखा कहा जाता है। वहीं इस रेखा से नीचे बाहर से आकर एक कर्व के रूप में यह मध्यमा उंगली तक जाती है। उसको हृदय रेखा कहा जाता है। साथ ही इस रेखा को लव लाइन भी कहा जाता है। विवाह रेखा और हृदय रेखा को देखकर ही वैवाहिक जीवन, प्रेम और जीवनसाथी के व्यवहार आदि का पता लगाया जाता है।

विवाह रेखा
अगर आपके हाथ में हृदय रेखा और विवाह रेखा दोनों साफ-सुथरी और स्पष्ट हैं। तो आपका फ्यूचर हसबैंड केयरिंग, इमानदार और अच्छी कमाई वाला होगा। ऐसी लड़कियों को नौकरी वाला या फिर बिजनेसमैन पति मिलता है।

यदि किसी लड़की की हथेली में हृदय रेखा की शुरूआत पंक्षी जैसी बारीक-बारीक रेखाएं होती हैं, तो यह काफी भाग्यशाली होती है। इन लड़कियों का पति धन-धान्य से संपन्न होता है। वहीं इनको बात मानने वाला पति मिलता है।

अगर किसी लड़की की हथिली में विवाह रेखा छोटी है और हृदय रेखा कटी-फटी होती है। तो ऐसी लड़कियों को कम प्यार करने वाला पति मिलता है। वहीं ऐसे व्यक्ति का बाहर अफेयर भी हो सकती है।

यदि हथेली में मौजूद विवाह रेखा दो भागों में बंट जाती है, तो ऐसा व्यक्ति अपने पेरेंट्स और पत्नी के बीच सामंजस्य बनाने में असफल रहता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.