होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: हथेली पर विवाह रेखा से जान सकते हैं कैसी होगी आपकी शादीशुदा जिंदगी

By Astro panchang | Jun 21, 2023

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथ की रेखाएं देखकर उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। इस करह से करियर, भविष्य और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगा सकते हैं। हस्तरेखा के मुताबिक हाथ में मुख्य रूप से तीन रेखाएं बनी होती हैं। जिनमें से एक रेखा मस्तिष्क, एक जीवन और एक हृदय रेखा होती है। इसी तरह से हथेली में विवाह रेखा भी बनी होती है। विवाह रेखा को देखकर बताया जाता है कि उस व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी कैसी रहेगी। इसके अलावा यह भी जान सकते हैं कि आपकी शादी होगी या नहीं और कब होगी।

हस्तरेखा जानकारों के अनुसार, हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास विवाह रेखा होती है। जिन लोगों की हथेली में यह रेखा हृदय रेखा तक जाकर आगे निकलकर दो तीन रेखाएं बन जाती हैं। तो यह रेखाएं अशुभ मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति का वैवाहिक जीवन अच्छा यानी की सुखद नहीं होता है। 

वहीं अगर किसी जातक की हथेली में टूटी हुई ह्रदय रेखा होती है। तो इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति के शादीशुदा जीवन में काफी परेशानियां आएंगी।

अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा हृदय रेखा की तरफ झुकी होती है तो जीवन पर पति-पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनी रहती हैं। आपसी फैसलों पर सहमति नहीं बनती है। 

इसके साथ ही अगर किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा के पास द्वीप पाया जाता है तो उस व्यक्ति की शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियां आती हैं।

वहीं अगर किसी जातक के हाथ में भाग्य रेखा हल्की या बिलकुल भी नहीं होती है। इसका अर्थ होता है कि उस व्यक्ति को जीवन भर संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। फिर चाहे वह शादी में संघर्ष हो या करियर में। हालांकि काफी संघर्ष के बाद ऐसे व्यक्ति को शादी और करियर दोनों में सुख मिलता है।

यदि किसी जातक के हाथ में विवाह रेखा नहीं बनी होती है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति शादी में विलंब होगा। ऐसे व्यक्ति के लिए रिश्ते तो आएंगे लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बन पाएगी।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.