होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry Tips: हाथ की उंगलियों के बीच की दूरी बताती है आपका स्वभाव, जानिए कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

By Astro panchang | Apr 06, 2024

हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में हाथ की उंगलियों और रेखाओं को लेकर कई अहम जानकारियां दी गई हैं। क्योंकि उंगली के आकार और उनके बीच की दूरी से आपके स्वास्थ्य, भविष्य में आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी हथेली में मौजूद उंगलियों के बीच की दूरी से आप अपने भविष्य के बारे में कई बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

मुंहफट होते हैं ऐसे लोग
अंगूठे की पास उंगली को तर्जनी कहा जाता है। वहीं मध्यमा बीच वाली यानी की मिडिल फिंगर होती है। वहीं तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच जगह खाली होती है, तो ऐसा व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाला होता है। यह लोग मुंहफट होते हैं। वहीं जब इन दोनों उंगलियों के बीच अधिक दूरी होती है, तो जातक अधिक स्वार्थी हो सकता है। हांलाकि यह लोग अपने लक्ष्य को लेकर काभी केंद्रित होते हैं। साथ ही यह लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

सकारात्मक होता है ऐसा व्यक्ति
हस्तशास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की अनामिका और कनिष्ठा उंगली के बीच स्पेस होता है। तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे जातक गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने हक के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। गुस्से के कारण यह जातक सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं। वहीं जिन जातकों की इन दोनों उंगलियों के बीच गैप नहीं होता है, वह लोग सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यह जातक अपने परिवार की सुख-शांति के लिए सभी कार्य करते हैं।

अंहकारी होते हैं ऐसे जातक
अगर किसी जातक की तर्जनी उंगली, अनामिका उंगली से छोटी होती है, तो ऐसा जातक अहंकारी हो सकता है। ऐसे जातकों को हमेशा सम्मान की चाहत होती है। वहीं अगर तर्जनी उंगली अनामिका उंगली से बड़ी है, तो ऐसा जातक गंभीर और जिम्मेदार होता है। इन लोगों को बड़े पदों पर काम करने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं तर्जनी उंगली की लंबाई सामान्य से अधिक छोटी होती है, तो व्यक्ति के महत्वकांक्षा और उत्साह में कमी देखने को मिलती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.