होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल 12-18 जुलाई: जानिए कैसे रहेगा आपका सप्ताह

By Astro panchang | Jul 12, 2021

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंक ज्योतिष के अनुसार आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा -  

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते आपके लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के योग हैं, परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। 

मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता लेकर आएगा। इस हफ्ते आपको किसी परिचित के माध्यम से सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपका धन खर्च हो सकता है इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।  

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों को इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता बहुत शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपके अपने जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध मजबूत होंगे। धन वृद्धि के भी योग हैं और निवेशों से भी आपको लाभ होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह यात्रा करने से सफलता प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपके साथ काम करने वाले भी आपसे प्रभावित होंगे और आप की प्रशंसा करेंगे। इस हफ्ते आपके आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं इसलिए सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में भी इस सप्ताह शुभ परिणाम हासिल होंगे। आपके प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे और आप अपने साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। हालाँकि, आपको अपने अहं के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।   

मूलांक 6
इस सप्ताह मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालाँकि, पारिवारिक माहौल ठीक न होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। इस हफ्ते आपको माता पक्ष की तरफ से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है।  

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपको धन लाभ हो सकता है। इस समय आप जो भी निर्णय लेंगे उसके बेहतर परिणाम आपको भविष्य में मिलेंगे। निजी संबंध सुदृढ़ होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालाँकि, सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल है और धन लाभ के योग भी बनेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। आप अपना काम समय पर पूरा करने में असमर्थ रहेंगे जिससे तनाव बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको अनजान लोगों से सहायता प्राप्त हो सकती है।

मूलांक 9 
मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता हासिल होगी। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी और साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। इस हफ्ते आपका धन व्यय अधिक हो सकता है इसलिए सोच समझकर खर्चा करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.