होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल 19-25 जुलाई: जानिए कैसे रहेगा आपका सप्ताह

By Astro panchang | Jul 19, 2021

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंक ज्योतिष के अनुसार आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा -  

मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हफ्ते के आखिरी दो दिन आपके लिए बहुत खुशनुमां रहने वाले हैं। आपका अपने परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। अगर आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे तो अब आपकी सेहत में सुधार होगा। 

मूलांक 2 वालों को इस हफ्ते मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। इस हफ्ते आप अपनी रचनात्मकता से नई योजनाओं को पूरा करेंगे। हालाँकि, इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका अपने जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।  

मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस हफ्ते आप अपनी विचारशीलता से नई परियोजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में पद्दोनत्ति मिलेगी। लेकिन इससे आपकी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। लेकिन इससे आपके दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।    

मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह अपार सफलता हासिल होने वाली है। इस हफ्ते आप अपने भाई-बहन की मदद करने में सफल होंगे जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस हफ्ते आपकी कोई बड़ी परियोजना पूरी होगी जिससे आपके निजी संबंधों में ही मधुरता आएगी। विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी जातकों को भी इस सप्ताह कारोबार में मुनाफा मिलेगा। 

मूलांक 5 वालों को इस हफ्ते मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपको भावनात्मक आवेश में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। इस हफ्ते आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेना चाहिए। इस हफ्ते आपको नस-नाड़ी से संबंधित समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मूलांक 6 वालों को इस हफ्ते अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको अपने क्रोध के कारण आपसी संबंधों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपका अपने किसी मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। 

मूलांक 7 वालों का मन इस हफ्ते कुछ विचलित रहेगा। इसके परिणामस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, 21 जुलाई के बाद समय अनुकूल होता चला जाएगा और आपको घरवालों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी जातकों को इस हफ्ते कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्राणायाम और योग से मन को केंद्रित करने में मदद मिलेगी। 

मूलांक 8 वालों का यह सप्ताह बहुत अच्छा बीतेगा। इस दौरान आप प्रसन्न रहेंगे और सगे-संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको परीवार के सदस्यों का सहयोग हासिल होगा जिससे आप अपनी समस्याओ का समाधान निकालने में सफल होंगे। कंप्यूटर और प्रबंधन से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी।  

मूलांक 9 वाले इस हफ्ते नए लोगों के संपर्क में आएँगे। इस हफ्ते आपके लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सप्ताह के अंत में आपको लाभ मिलेगा जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.