होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: भाग्यांक 1 वालों की शादी के लिए ऐसे पार्टनर होते हैं अनुकूल, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र

By Astro panchang | Jan 06, 2024

अंक ज्योतिष की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जान सकता है। वहीं अंक ज्योतिष आपके भाग्यांक के बारे में पूरी जानकारी देता है। जैसे कि भविष्य में कैस उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, करियर कैसा रहेगा या फिर शादी आदि के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। कई बार कुछ लोगों की शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिर जाता है। बेवजह के लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।

इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके भाग्यांकों के बीच की सही अनुकूलता नहीं हो। ऐसे में यह जानना जरूरी होता है कि भाग्यांक के आधार पर आपके लिए अनुकूल जीवनसाभी कौन हो सकता है। क्योंकि यदि भाग्यांग अनुकूल नहीं होता है, तो आपस में तालमेल बिठा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपका भाग्यांक 1 है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं। कि भाग्यांक 1 के लिए कौन से भाग्यांक शादी के लिए बेहतर होता है।

ऐसे पता लगाएं भाग्यांक
अगर आपको भी अपना भाग्यांक नहीं पता है, तो बता दें कि यह आपके डेट ऑफ बर्थ से पता लगाया जाता है। जैसे आपका जन्म 07-01-1987 को हुआ है, तो 7+1+1+9+8+7=33 (3+3=6)। तो आपका भाग्यांक 6 होगा। इस तरह से आप भी अपने डेट ऑफ बर्थ से अपना भाग्यांक निकाल सकते हैं।

भाग्यांक 1 का व्यक्तित्व
इस भाग्यांक के लोग एक महान नेता की तरह होते हैं। इनके अंदर, व्यवहारिकता, उपलब्धियां और सफलता पाने की चाहत होती है। साथ ही यह लोग चतुर होते हैं और चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहती है। वहीं भाग्यांक 1 वाले जातक तार्किक होते हैं। यह लोग क्रिएटिव होने के साथ ही केंद्रित भी होते हैं। इन्हें पहल करना पसंद होता है। इस भाग्यांक के जातक अपने लक्ष्य से नहीं भटकते हैं। हांलाकि इनका डोमिनेटिंग स्वभाव इनको कई बार नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में शादी के लिए इसकी अनुकूलता कुछ विशेष भाग्यांकों के साथ होती है।

भाग्यांक 1 के लिए समान भाग्यांक का जीवनसाथी
अगर भाग्यांक 1 वाले जातक अपने ही भाग्यांक वाले व्यक्ति से शादी करते हैं, तो बता दें कि इनमें समान कंपल और ऊर्जा होती है। इसलिए यह अच्छे दोस्त तो बन सकते हैं। लेकिन जीवनसाथी के लिहाज से इनकी ऊर्जा आपस में टकरा सकती है, जिससे झगड़े होने की संभावना रहती है। क्योंकि जब यह दोनों समान डोमिनेटिंग होंगे, तो लड़ाइयां बढ़ने लगेंगे। इसलिए भाग्यांक 1 को समान भाग्यांक वाले व्यक्ति से शादी नहीं करने की सलाह दी जाती है।

भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 2
अंक ज्योतिष के हिसाब से इन दोनों भाग्यांक के बीच में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलती है। ऐसे में यह एक अच्छा रिश्ता बना सकते हैं। वहीं शादी के लिए या अन्य रिश्तों के लिए भी इनमें अच्छी अनुकूलता पाई जाती है। ऐसे में भाग्यांक 1 वाले जातकों की भाग्यांक 2 के साथ शादी के बाद अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 3
यह दोनों भी एक-दूसरे के लिए अनुकूल होते हैं। इनके बीच मजबूत विवाह और व्यावसायिक संबंध हो सकते हैं। यह एक-दूसरे का सम्मान करने के साथ ही एक-दूसरे की बात भी मानते हैं। यदि इनमें से कोई एक गुस्सा होता है, तो दूसरा उस समस्या को शांति से सुलझा सकता है। इसलिए भाग्यांक 1 के जातक भाग्यांक 3 वालों से शादी कर सकते हैं।

भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 6
इसके अलावा भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 6 वाले जातकों के साथ रिश्ता अनुकूल रहता है। क्योंकि यह दोनों ही आदर्श अंक माने जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ विवाह बल्कि किसी भी रिश्ते में इनमें अनुकूलता देखी जा सकती है। इनकी शादी सबसे बेहतर साबित हो सकती है।

भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 9
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में भाग्यांक 9 को राजा की उपाधि दी गई है। माना जाता है कि यदि इसके अनुकूल भाग्यांक होगा, तो उसको हमेशा समृद्धि मिलेगी। इसलिए भाग्यांक 1 के लिए भाग्यांक 9 शादी के लिए सबसे अनुकूल होता है। हांलाकि रिश्ते में थोड़ी बहुत नोंकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन थोड़े प्यार से ही इनका रिश्ता सुचारु रूप से आगे बढ़ता रहता है।

ये भाग्यांक नंबर नहीं होते अनुकूल
भाग्यांक 1 लिए ऊपर बताए गए भाग्याकों के साथ अनुकूल रिश्ता हो सकता है। लेकिन 5,7 और 8 ऐसे भाग्यांक हैं, जिनसे भाग्यांक 1 वाले जातकों को शादी करने से बचना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.