होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 07, 2022

हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा -

 साल 2022 में मूलांक 6 वालों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस साल आपको आनंद और सफलता के कई नए अवसर मिलेंगे। यह साल आपकी लव लाइफ के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस साल आप विपरीत लिंग के बीच बहुत लोकप्रिय रहेंगे। विवाहित लोगों के लिए भी साल 2022 सुखद रहेगा। इस दौरान आपको अपनी जीवनसाथी का समर्पण और सहयोग मिलेगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस साल आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। साल 2022 में नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल में नए अवसर प्राप्त होंगे। साल की पहली तिमाही में आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। साल के मध्य में आपको पदोन्नति मिल सकती है और आय में बढ़ोतरी के भी योग हैं। हालाँकि, व्यापारी जातकों को इस साल थोड़ा संभल कर रहना होगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे और बिजनेस में भी कुछ नुकसान हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद आप अपनी कार्य कुशलता से स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाब होंगे। 

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए साल 2020 शानदार रहेगा। इस साल आपको अपने मनपसंद संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। मीडिया, कला, लेखन, मानविकी और डिजाइनिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छी प्रतिष्ठा हासिल करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह साल सामान्य रहेगा। कुछ हल्की फुल्की समस्याएं जरूर परेशान कर सकती हैं लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.