होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? यहाँ पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 10, 2022

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा -

नया साल 2022 में मूलांक 9 वालों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस साल आपको कई नए अवसर मिलेंगे जिनसे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपको आपकी मेहनत के लिए सराहा जाएगा। नौकरी में पदोन्नति और आय बढ़ने के योग हैं। व्यापारी जातकों को बिजनेस फैलाने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जिससे आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में आर्थिक लाभ के योग हैं लेकिन खर्चे भी अधिक होंगे। वर्ष की तीसरी तिमाही तक निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

यह साल आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन रहेगा। साल की शुरुआत में कोई खास रिश्ता खत्म हो सकता है लेकिन इसके बाद आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। इस साल आपको अपने पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा। अगर किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो लव मैरिज होने की संभावना है। जो लोग परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। 

अंक ज्योतिष के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए साल 2022 अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जो छात्र प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मेहनत करने पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस साल आपको पेट दर्द, सिरदर्द, और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.