होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 08, 2022

हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा -
 
मूलांक 7 वालों को साल 2022 मैं मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आपके लिए साल की शुरुआत थोड़ी कठिन रहेगी लेकिन दूसरी तिमाही से समस्याएं कम होनी शुरू हो जाएंगी। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को साल की शुरुआत में पदोन्नति मिल सकती है। इस साल आपको कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन व्यापारी जातकों को थोड़ा संभल कर चलना होगा। इस साल आपको व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको किसी बड़े निवेश या किसी उद्योग में पैसा लगाने से बचना चाहिए।

निजी संबंधों के लिए यह साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस साल आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। हालाँकि, भाई बहनों के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होगा। साल की दूसरी तिमाही से स्थिति ठीक हो जाएगी और संबंधों में मधुरता आएगी।

जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। आपने अतीत में जो मेहनत की है उसका फल आपको इस साल अवश्य मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल कुछ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जरा सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.