होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानें मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2002? यहाँ पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 08, 2022

हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा -

मूलांक 8 वालों के लिए साल 2022 सामान्य रहेगा। इस साल आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। हालाँकि, इस साल आपको अपने अड़ियल और आक्रमक स्वभाव को छोड़ना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। साल की शुरुआत रोमांस के लिए अनुकूल रहेगी। इस साल आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। विवाहित जातकों को इस साल अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति के योग भी हैं। हालांकि साल के अंत में अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

नौकरीपेशा जातकों को इस साल अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। इस साल आपको कार्यस्थल में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इस साल आपको कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे इसलिए उन्हें हाथ से जाने ना दें। व्यापारी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको व्यापार में लाभ होगा। इस साल आप कई नए लोगों के संपर्क में आएंगे जिनसे आपको लाभ होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस साल आप पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। आपको अपने पसंदीदा कॉलेज के संस्थान में दाखिला मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। इस साल आपको छाती में दर्द, सर्दी-जुकाम और जकड़न जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.