होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, पढ़ें पूरा राशिफल भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 03, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा -

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वालों के लिए नया साल 2022 बहुत शुभ साबित होगा। इस साल आप कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेंगे। मूलांक 2 के जातकों को साल 2022 में कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इस साल आपको अपने करियर को बेहतर बनाने के कई अवसर मिलेंगे। वर्ष के मध्य तक आप किसी ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। व्यापारी जातकों को बिजनेस फैलाने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं जिससे आपको व्यापार में मुनाफा होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही अनुकूल रहेगी। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। जो छात्र डिजाइनिंग मैनेजमेंट मीडिया यह कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस साल बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए साल 2022 बेहतरीन रहेगा। इस साल आपका अपने पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। साल 2022 में आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। साल का दूसरा भाग आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इसीलिए वर्ष के आरंभ से ही बचत करने पर ध्यान दें। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि साल के अंत में स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.