होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? यहाँ पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 04, 2022

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा -

मूलांक 3 वालों के लिए साल 2022 उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल आपको नई चीजों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। आपका उदार व्यक्तित्व आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। साल की पहली तिमाही में आपको कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। हालांकि, साल की दूसरी तिमाही तक अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तबादले या विभाग परिवर्तन की संभावनाएं हैं। हालांकि यह परिवर्तन आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यापारी जातकों को इस साल बिजनेस के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन इससे आपको लाभ होगा।

प्रेम संबंधों के लिए यह साल शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। इस साल आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो विवाह होने के योग हैं। शादीशुदा जातक भी अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खास ठीक नहीं रहेगी। इस साल आपके बेवजह खर्चे बढ़ेंगे जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, साल की तीसरी तिमाही से स्थिति सुधरने लगेगी।

शिक्षा जुड़े जातकों को साल 2022 में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। इस साल आपको शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भ्रम या कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेहनत करने पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस साल खुशखबरी मिल सकती है। इस साल आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ज्यादा मीठा या तला भुना खाने से बचें वरना मधुमेह, पेट या आंत संबंधी रोग होने की संभावना हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.