होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Number 3 in Numerology: इस मूलांक वाले जातकों का होता है एक से ज्यादा विवाह, हासिल करते हैं अच्छा मुकाम

By Astro panchang | Nov 02, 2023

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर मूलांक की अपनी कुछ खासियत होती हैं। हर मूलांक एक खास व्यक्तित्व रखता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 3 वालों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30  तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति ग्रह को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है। 

प्रेम में मिलती है असफलता
मूलांक 3 वाले लोग काफी ज्यादा साहसी और मेहनती होती हैं। लेकिन प्यार के मामले में इस मूलांक वाले जातकों को हमेशा चोट मिलती है। इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। इन लोगों को या तो पार्टनर से धोखा मिलता है, या फिर मनमुटाव होने के कारण यह खुद रिश्ता तोड़ देते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों का एक से ज्यादा विवाह का योग होता है। पहली शादी में तमाम तरह की दिक्कतों सा सामना करना पड़ता है। जिसके कारण तलाक की स्थिति बन जाती है। लेकिन इनकी दूसरी शादी काफी ज्यादा सुखमय होती है।

हासिल करते हैं लक्ष्य
इस मूलांक के लोग मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानते हैं। इन लोगों की रचनात्मक क्षमता काफी अच्छी होती है। यह लोग काफी ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं। एक बार जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। इस मूलांक के जातक सोच-समझकर अपने लक्ष्यों का चुनाव करते हैं। वहीं अपने लक्ष्य को हासिल करने में यह पूरी जी-जान लगा देते हैं। गुरु ग्रह स्वामी होने की वजह से धार्मिक कार्यों में काफी ज्यादा रुचि होती है। यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

नहीं लेते किसी का एहसान
मूलांक 3 वाले जातकों को किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता है। यह लोग किसी भी काम में दूसरों का एहसान नहीं लेते हैं। साथ यह अपने जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी को नहीं पसंद करते हैं। मूलांक 3 के जातक अपनी आजादी में किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। यह लोग दूरदर्शी, अच्छे विचारक और होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। आमतौर पर इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.