होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology: इस मूलांक वाले जातकों को प्यार में मिलता है धोखा, नहीं टिकते प्रेम संबंध

By Astro panchang | Mar 06, 2024

अंक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्तित्व के बारे में मूंलाक से जान सकते हैं। आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में मूलांक 5 वाले जातकों को बेहद खास माना गया है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध है। बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
 
अंक ज्योतिष के मुताबिक इस मूलांक के जातक काफी साहसी, बुद्धिमानी और कर्मशील होते हैं। लेकिन प्यार के मामले में इस मूलांक के लोग अनलकी साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं मूलांक 5 से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

प्यार के मामले में अनलकी
इस मूलांक के लोग अपनी बुद्धिमानी और साहस के दम पर काफी कुछ हासिल करते हैं। लेकिन प्यार में मामले में लक इनका साथ नहीं देता है। मूलांक 5 के जातकों का प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं टिक पाता है। इन लोगों को या तो पार्टनर से धोखा मिलता है, या फिर इनका अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होता रहता है। जिसके कारण इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाता है।

मूलांक 5 वाले जातकों को सच्चे प्रेम के लिए कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा इन लोगों के प्रेम संबंध कुछ समय के लिए ही बनते हैं। इस मूलांक के जातक ब्रेकअप के बाद एक पार्टनर को छोड़ दूसरे के पास चले जाते हैं। वहीं इस मूलांक के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं होता है। इसके साथ ही कुछ जातकों के दो विवाह की संभावनाएं रहती है।

मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं, इसी खूबी की वजह से लोग व्यापार और उद्योग में खूब सफलता पाते हैं। ऐसे लोग रिस्क लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह लोग रास्ते में आने वाली सभी तरह की चुनौतियों को स्वीकार कर लेते हैं। इन स्थितियों से लड़कर सफलता हासिल करते हैं। यह जातक नई-नई योजनाएं बनाते हैं और खूब लाभ कमाते हैं।

यह जातक किसी भी विषय को लेकर अधिक समय तक चिंता नहीं करते हैं। क्योंकि यह परिस्थिति के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं। वहीं इनमें दूसरों को सम्मोहित करने का गुण पाया जाता है। यह लोग आसानी से दोस्त बना लेते हैं और अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। मूलांक 5 के जातक उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.