होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन बर्थ डेट वाले लोग माने जाते है बेहद भाग्यशाली, राजा के तरह बिताते है जीवन, नहीं होती कभी भी धन-सम्पति की कमी

By Astro panchang | Feb 07, 2022

अंकज्योतिष के अनुसार कुल 9 मूलांक होतें है और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित मूलांक के लोगों पर पड़ता है। मूलांक 6 की बात करें तो इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इन तारीखों में जन्मे लोग किस्मत के धनी होते हैं। शुक्र के प्रभाव से इन्हें लाइफ में सबकुछ हासिल होता है। ये लोग देखने में काफी आकर्षक होते हैं। वो लोग धन संपत्ति के मामले में काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कम ही करना पड़ता है। इन तारीख में जन्में लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें जमीन-जायदाद विरासत में प्राप्त होती है। ये पढ़ाई-लिखाई के मामले में काफी अच्छे होते हैं। इन्हें संगीत में विशेष रुचि होती है। ये खूब धन कमाते हैं और साथ ही खूब खर्च भी करते हैं। इन्हें धन संपत्ति को लेकर कई बार कोर्ट कचहरी का सामना भी करना पड़ जाता है। ये अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटे दिखाई देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मूलांक के लोगों का बुढ़ापा जल्दी नहीं दिखता। 
ये काफी विश्वसनीय होते हैं। ये दोस्ती में ईमानदारी दिखाते हैं। इनके अंदर एक चीज की कमी होती है कि ये किसी की तरफ बेहद जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। जिससे इन्हें कई बार आगे चलकर धोखा मिलने के भी आसार होते हैं। इसलिए इस मूलांक के लोगों को कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। मूलांक 6 वाले राजा महाराजाओं की जिंदगी जीते हैं। इन्हें सुंदर-सुंदर कपड़े पहनने का शौक होता है। ये हमेशा बन ठनकर रहते हैं। इनकी तरफ कोई भी काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है। ज्योतिष अनुसार इन पर मां लक्ष्मी की सैदव कृपा रहती है। ये खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं जिस वजह से इन्हें धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये लोग शीघ्र ही किसी से भी घुल मिल जाते हैं। इन्हें फ़िल्म, नाटक, हीरे, सोने, चांदी, होटल से संबंधित काम काफी सूट करता है। मूलांक 6 वालों के लिए 6, 15 और 24 तारीख शुभ मानी जाती है। इन तारीख में जन्में लोग काफी मेहनती भी होते हैं। ये कोई भी काम बड़ी ही ईमानदारी और निष्ठा से करते हैं। ये अपनी दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। ये जीवन में आने वाली परेशानियों से घबराते नहीं है बल्कि उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करते हैं। ये निडर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये जीवन में संघर्ष करके सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये काफी गुस्सैल स्वभाव के भी माने जाते हैं।
                                                                     इस मूलांक के लोगों के एक से अधिक संबंध हो सकते हैं। क्योंकि ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाता हैं। निर्णय जल्दबाजी में ले लेते हैं। जिस कारण इन्हें बाद में पछताना पड़ता है। इन्हें एक रिलेशन से दूसरे रिलेशन में जाते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। ये एक समर्पित जीवनसाथी बनते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद आता है। इन्हें चापलूसी करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग आपका नुकसान कर सकते हैं। इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद आता है। जो लोग इनके जरा भी खिलाफ बोलते हैं उनसे इनका 36 का आंकड़ा रहता है। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। ये लोग पैसा भी खूब खर्च करते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के आसार रहते हैं। इनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन ये उनका मजबूती से सामना करते हैं। ये लोग जोखिम वाले काम करने में माहिर होते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.