होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Prediction 2024: बेहद बुद्धिमान होते हैं मूलांक 5 के जातक, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2024

By Astro panchang | Dec 19, 2023

अंक ज्योतिष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्योंकि अंक ज्योतिष के माध्यम से हम सभी अपने आने वाले समय यानी की भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। बता दें कि न्यूमेरोलॉजी में मूलांक के आधार पर भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक की गणना 1 से 9 तक की जाती है। जो व्यक्ति की बर्थडेट से निर्धारित होती है। ऐसे में अगर आपका जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करते हैं। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का देवता कहा जाता है।

व्यक्तित्व
मूलांक 5 वाले व्यक्ति अधिकतकर तेजस्वी और बुद्धमान होते हैं। ऐसे लोग अधिक जीवंत, सक्रिय और अध्ययनशील किस्म के होते हैं। ऐसे लोग बदलाव को बेहद आसानी से स्वीकार कर लेते हैं। साथ ही नए अनुभवों की तलाश में रहते हैं। संवाद और संचार में कौशल होते हैं। ऐसे जातक समझदार और सामाजिक होते हैं।
 
हांलाकि यह कई बार अस्थिर और असंतुलित भी हो जाते हैं। लेकिन इस मूलांक के जातकों में भावनात्मकता भरपूर मात्रा में पायी जाती है। इसलिए इन्हें अपनी भावनाओं को संतुलित रखे जाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर मूलांक 5 के जातक साहसी और प्रवासी प्रवृत्ति के होते हैं। बता दें साल 2024 इनके लिए उत्साहवर्धक साल रहने वाला है। वहीं इन्हें कई नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

ऐसी होगी लव लाइफ 
इन्हें नए रिश्ते बनाने में आनंद मिलता है। यह दोस्तों के प्रति समर्पित होते हैं और इन जातकों के प्रेम संबंध भी मजबूत होते हैं। हांलाकि मूलांक 5 वाले जातकों को अपनी पर्सनल लाइफ में अधिक सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी।

कैसा रहेगा करियर 
मूलांक 5 वाले जातकों को पेशेवर जिंदगी में सफलता जरूर मिलेगी। हांलाकि वित्तीय मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। साल 2024 में इस मूलांक के जातकों को पेशेवर जीवन में उन्नति करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

हेल्थ
इस मूलांक के जातकों को संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। इसके साथ ही इन्हें अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए।

जानिए शुभ दिन और रंग
मूलांक 5 वाले जातकों के लिए 5, 14 और 23 तारीख शुभ होती है। इनके लिए शुभ रंग सफेद और खाकी होता है। वहीं शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.