अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक से लोगों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता चलता है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक होते हैं। जन्म तारीख को जोड़कर जो अंक निकलता है, उसी को मूलांक कहा जाता है। बता दें कि जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। साथ ही इसको जीवन शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।
व्यक्तित्व
मूलांक 1 वाले जातक काफी ईमानदार होते हैं। यह जातक किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं करते हैं और यह अपने व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने पार्टनर से अथाह प्रेम करते हैं। हालांकि इनको कुछ मौकों पर क्रोध बहुत जल्दी आता है। वहीं इनको दूसरों की फिक्र होती है और खासकर अपने पेरेंट्स का खास ख्याल रखते हैं। यह जातक अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करते हैं।
फ्यूचर
मूलांक 1 वाले जातक फ्यूचर में काफी अच्छे ग्रोथ करते हैं। इन जातकों में सफल बिजनेसमैन बनने की क्षमता होती है। इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है और इनको कभी धन संबंधी समस्या नहीं होती है। यह जातक अपने लिए हमेशा बैकअप प्लान तैयार रखते हैं।
मूलांक 1 वाले व्यक्ति अपनी दोस्ती काफी शिद्दत से निभाते हैं। यह परेशानियों में दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ते हैं। यह लोग हमेशा समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करते हैं। खास बात यह है कि मूलांक 1 वाले जातक अपना वादा नहीं तोड़ते हैं।