होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: बेहद भाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के लोग, हर कदम पर मिलता है भाग्य का साथ

By Astro panchang | Jun 21, 2023

अक्सर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानने के लिए उसकी कुंडली देखी जाती है। लेकिन जब व्यक्ति की कुंडली नहीं होती है तो भी उसके भाग्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। बता दें कि न्यूमरोलॉजी में व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जिनको डेट ऑफ बर्थ के बारे में नहीं मालूम होता है। उन लोगों के बारे में न्यूमरोलॉजी के जरिए पता लगाया जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 7 के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 7 वाले लोगों का भाग्य कैसा होता है। 

कैसे निकालें मूलांक
आपको बता दें कि डेट ऑफ बर्थ के जरिए आप मूलांक आसानी से जान सकते हैं। जब किसी व्यक्ति का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, तो ऐसे में उस व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। वहीं अगर किसी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ को जोड़ दिया जाए और उसका टोटल 7 आए तो वह मूलांक 7 होता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ 10-10-2021 है तो इसको 1+0+1+0+2+0+2+1 इस तरह से जोड़ देंगे। इसको जोड़ने पर 7 अंक आ रहा है तो मूलांक 7 होगा।

ऐसा होता है स्वभाव
बता दें कि 7 मूलांक वाले लोग दृढ़ निश्चय के पक्के होते हैं। ऐसे लोग जिस भी काम के बारे में सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल करते हैं। इसका स्वभाव सरल, उदार होता है। मूलांक 7 वाले लोग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं मदद के लिए हमेशा आगे होते हैं। हालांकि इन लोगों को अच्छा करने के बाद भी हमेशा धोखा मिलता है।

ऐसा होता है भाग्य
मूलांक 7 वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। यदि इस मूलांक के लोगों का जन्म किसी गरीब परिवार में भी होता है तो धीरे-धीरे यह कामयाबी की तरफ बढ़ने लगते हैं। धन प्रवाह होने के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस मूलांक के लोग हर क्षेत्र में कामयाबी पाते हैं और नेतृत्व करना इनके स्वभाव में होता है। ऐसे लोग अक्सर राजनीति में जाते हैं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.