अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 माना जाएगा। बता दें कि मूलांक 9 वाले लोग मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। हालांकि स्वभाव से यह लोग हरफनमौला किस्म के होते हैं। लेकिन इनकी एक खासियत यह भी है कि यह साहसी प्रवृत्ति के होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 9 के व्यक्तिव के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मूलांक 9 वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।
जानें मूलांक 9 की ये खूबियां
मूलांक 9 वाले व्यक्ति स्वभाव से हरफनमौला होते हैं और यह अंक मंगल ग्रह से प्रभावित होता है।
वहीं मंगल ग्रह को उत्साह और ऊर्जा का कारक माना जाता है।
यह लोग भी उत्साही, ऊर्जावान तथा चुलबुल स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 9 वाले जातक किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखते हैं।
इन लोगों को किसी का भी विरोध बर्दाश्त नहीं होता है।
खेल-कूद, पुलिस व सेना में मूलांक 9 के लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
अपनी साहसिक और दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते यह लोग कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
हमेशा मान-सम्मान की चाहत रखते हैं। मान-सम्मान में कमी होने पर बौखला जाते हैं।
चुनौतियां स्वीकार करने में पीछे नहीं हटते हैं।
किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते हैं।
ये हैं इनकी कमजोरियां
इस मूलांक के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं।
स्वभाव से अहंकारी होने के कारण कई बार इनके दोस्त भी दुश्मन बन जाते हैं।
साहसिक कार्य के लिए कभी पीछे नहीं हटते हैं। बता दें कि कई बार यही इनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है।
जरूर करें ये काम
इस मूलांक के जातकों को हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इससे जीवन में आने वाली तमाम परेशानियां का अंत हो जाता है।
रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपको जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान व यश मिलता है।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात पाने के लिए हनुमान अष्टक का पाठ करना लाभकारी होता है।
घर में यदि वाद-विवाद होता हो, तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
धूम्रपान व शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
मूलांक 9 वाले जातकों के लिए दक्षिण दिशा शुभ मानी गई है।