होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Life path of number 5: ओवर कॉफिडेंस के कारण मात खा जाते हैं इस बर्थडेट के लोग

By Astro panchang | Jul 13, 2023

अंक ज्योतिष से व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। बता दें कि जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक बनता है। उदाहरण के तौर पर किसी भी महीने की 5,14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 5 वालों के करियर, फैमिली लाइफ, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। 

दिखावटी होते हैं यह लोग
अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 5 वाले लोग में दिखावटीपन ज्यादा होता है। वह जरूरत से ज्यादा शो-ऑफ करते हैं। कई बार यह इसी चक्कर में जमकर पैसा भी लुटा देते हैं। जिसके कारण इनका बजट गड़बड़ हो जाता है और भविष्य में परेशानी होती है। साथ ही यह लोग आलसी होते हैं। हालांकि अपनी चतुराई से अपने काम आसानी से बना लेते हैं।

ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान
मूलांक 5 वाले व्यक्ति अवसरवादी होते हैं। यह लोग जरूरत से ज्यादा ओवर-कॉन्फिडेंट होते हैं। जिसके चलते कई बार इनका नुकसान भी हो जाता है। 

बेहतरीन होता है कॅरियर
इस मूलांक वाले लोग आलसी होने के बावजूद अपने कॅरियर में काफी आगे रहते हैं। किसी से भी अपना काम किस तरह से निकलवाना है। यह इन्हें बखूबी आता है। यह काफी बुद्धिमान होते हैं और कम मेहनत में ज्‍यादा आउटपुट ले आते हैं। वहीं इनकी आर्थिक स्थिति भी सही होती है।

पर्सनल लाइफ में समस्या
मूलांक 5 वाले लोगों में शक की समस्या होती है। यह अपने करीबी पर जल्दी विश्वास नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण निजी संबंधों में मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार शक के चलते अपने पार्टनर से झगड़ा कर बैठते हैं। ऐसे में अपनी आदत को सुधार लेना ही फायदेमंद होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.