होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: इस तारीख को जन्मे लोग खूब चमकाते हैं अपनी राजनीति, पैसे और कॅरियर के मामले में होते हैं लकी

By Astro panchang | Aug 08, 2023

भारतीय आध्यात्म में हर वस्तु को ईश्वर का साकार रूप माना जाता है। भगवान जो इस पूरे विश्व में दृश्य और अदृश्य दोनों हैं। उसी द्वारा सभी चलायमान है। वहीं गणित के अंक भी इसका अपवाद नहीं है। शून्य से लेकर सभी अंकों के अलग-अलग देवता हैं। उन्हीं देवता के आधार पर अंकों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। जैसे उदाहरण के तौर पर हम 7 अंक लेते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे विश्व में 7 के अंक को रहस्यमई माना जाता है। इस नंबर के साथ कई तरह की खूबियां होती हैं। 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंक 7 से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप 7 अंक के महत्व को समझें तो सप्ताह के 7 दिन, दुनिया के सात आश्चर्य, इन्द्रधनुष के सात रंग और ज्योतिष के सात ग्रह इसके अलावा न जाने कितने चमत्कार हैं। यह अंक दूसरों को समझने की क्षमता रखता है और खुद को दूसरों से छिपाकर रखता है। आइए जानते हैं कि मूलांक 7 वाले लोग अपनी जिंदगी में कैसे होते हैं।

मूलांक 7 वाले जातक
अंक ज्योतिष के अनुसार, सात अंक का स्वामी केतु को माना जाता है। यह अंक केतु के समस्त गुणों को बखूबी अपने में धारण करता है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, और 25 तारीख को होता है। उनका मूलांक 7 होता है। अंक 7 और इसके स्वामी केतु दोनों अत्यन्त रहस्यमयी और चमत्कारिक प्रतिभा के धनी होते हैं। 

इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, अद्भुत बुद्धि कौशल और अदम्य साहस के चलते सभी समस्याओं का हल कर लेते हैं। यह दिल के साफ और सरल होते हैं। इस मूलांक के लोग किसी भी का भी मन मोह लेते हैं। 

मूलांक 7 वाले लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। यह लोग एक साथ कई कामों पर अपना फोकस करते हैं। अपनी मेहनत के दम पर सर्वोच्च पद को प्राप्त करते हैं। लेकिन मूलांक 7 वाले लोगों के लिए राजनीति का क्षेत्र सर्वाधिक अनुकूल होता है। राजनीति के अलावा भी यह लोग जहां जाते हैं, वहां अपनी नेतागिरी करने लगते हैं।

जन्म से भाग्यशाली
जिस भी बच्चे का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है। वह जन्म से ही बहुत भाग्यशाली होते हैं। जिस परिवार में इस मूलांक के बच्चे का जन्म होता है, उसके परिवार का भाग्य चमक उठता है। ऐसे बच्चे को अपने परिवार का स्नेह प्राप्त होता है। यह जहां जाते हैं, वहां अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर अपने सहयोगियों को भी नेतृत्व देते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.