अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक को पता करने के लिए जन्म तारीख को जोड़ा जाता है। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म 10 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+0= 1 होगा। बता दें कि किसी भी महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।
इसी तरह से अन्या मूलांक के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। बता दें कि मूलांक 1 वालों को काफी खास माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर सूर्यदेव की कृपा होती है। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।
बड़ा पद और मान-सम्मान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूलांक 1 वाले लोग काफी ज्यादा मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं। इस मूलांक के स्वामी सूर्य होते हैं। इसलिए इन लोगों का जीवन सूर्य की तरह चमकता है। इन लोगों की कार्यक्षमता बेहद कमाल की होती है। यह लोग भी अपने काम और रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार होते हैं। इसके अलावा 1 मूलांक वाले लोग निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। यह लोग किसी भी समस्या से घबराते नहीं हैं। यह लोग कार्यक्षेत्र में बड़ा पद और मान-सम्मान पाते हैं।
व्यापार में पाते हैं सफलता
मूलांक 1 वाले जातक अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं। यह लोग बिजनेस को काफी ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं। यह लोग अपनी कार्यकुशलता और बोलने की कला से लोगों को प्रभावित करते हैं। इस मूलांक के लोग अपना हर काम पूर्णता के बारे में करते हैं। यह लोग अपने हर काम को व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं। राजनीति और प्रबंधन के क्षेत्र में यह लोग अहम पद प्राप्त करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। साथ ही मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से नरम दिल के होते हैं।