होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: डेट ऑफ बर्थ के अनुसार जरूर पहनें ये चीजें, जीवन में जल्द दिखेगा पॉजिटिव असर

By Astro panchang | Nov 14, 2023

ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। हर व्यक्ति की जन्म तिथि एक खास महत्व रखती है। जिसका असर व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, कुछ चीजों का इस्तेमाल करना ना सिर्फ आपके करियर बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक साबित होता है। ऐसे में आप इन चीजों का इस्तेमाल अपने मूलांक के हिसाब से कर सकते हैं। आइए जानते हैं जन्मतिथि के मुताबिक किन चीजों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारखी को होता है, उन लोगों का मूलांक 1 होता है। इस जातकों को सोने की अंगूठी, छल्ला धारण करने से विशेष लाभ मिलता है 

मूलांक 2
जिन जातकों का जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। उन जातकों का मूलांक 2 होता है। ऐसे में लोगों को चांदी का छल्ला या फिर कंगन धारण करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इन उपाय को शुभ माना जाता है।

मूलांक 3
किसी भी महीने की 2, 12, 21 या 30 तारीख को आपका जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। इन जातकों को हमेशा अपने पास पीला रुमाल रखना चाहिए। पीला रुमाल रखने से अच्छे भाग्य का साथ मिलता है। 

मूलांक 4
जिन जातकों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है। उनका मूलांक 4 होता है। इन लोगों को अपने पास लकड़ी का पेन जरूर रखना चाहिए।

मूलांक 5
जिन जातकों का जन्म 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 5 होता है। इन लोगों को हरे रंग के पर्स में पैसे-रुपए रखने चाहिए। इसका उपाय विशेष फलदाई होता है।

मूलांक 6
किसी भी महीने के 6, 15 और 24 को जन्मे लोगों के लिए हीरा धारण करना विशेष फलदाई होता है। इन जातकों को इत्र का इस्तेमाल भी करना चाहिए।

मूलांक 7
जिन जातकों का जन्म 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इन लोगों को मेटल की घड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। 

मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों को हमेशा अपने साथ नीले रंग का रुमाल रखना चाहिए। 

मूलांक 9
जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है। उनका मूलांक 9 होता है। इन जातकों अपने हाथ में मौली या कलावा जरूर बांधना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.