होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology December 2023: इन 5 भाग्यांक वालों के लिए वरदान हैं दिसंबर का महीना, भाग्य का मिलेगा साथ

By Astro panchang | Dec 12, 2023

देखते ही देखते हम साल के आखिरी महीने दिसंबर में प्रवेश कर गए। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल जरूर है कि साल का आखिरी महीना कैसा बीतेगा और यह महीना कौन सी चुनौतियों को लेकर आएगा। लेकिन भविष्य के बारे में पता लगा पाना इतना भी आसान नहीं है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल का आखिरी महीना दिसंबर आपके लिए कैसा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भाग्यांक के आधार पर दिसंबर महीने का भविष्यफल बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप अपने भाग्यांक के आधार पर अपना भविष्यफल जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि दिसंबर महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

भाग्यांक 1
दिसंबर महीना भाग्यांक 1 वाले जातकों के लिए कुछ अलग रहने वाला है। इस महीने नई जिम्मेदारियों को निभाना आसान नहीं होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि बिना किसी की मदद के आप सब संभाल लेंगे, तो आप गलत हैं। मदद लेने के बाद ही आपको कामों में सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। यह आपको वसीयत या गिफ्ट से मिलेगा। हांलाकि इसके लिए भी आपको प्रयास करना होगा। बिना कुछ किए आपको इस महीने कुछ हासिल नहीं होगा। 

आप अपनी बातों को सीक्रेट रखना चाहते हैं, ऐसे में किसी तरह की बात लोगों के सामने न आए। इसलिए 15 दिसंबर तक आपको केयरफुल रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय तक वह सभी बातें सामने आ सकती हैं, जो आप छिपाकर रखना चाहते हैं। जीवन में पार्टनर संग मतभेद होने के कारण तनाव रहेगा। ऐसे में आप अपने पार्टनर को कुछ गिफ्टस जरूर दें। आपके अंदर किसी बात को लेकर अहंकार भी आ सकता है। 

इसलिए बेहतर है कि आप डाउन टू अर्थ रहें। वरना आपके काम बिगड़ने की संभावना है। काफी समय से आप कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, लेकिन आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में आप अपने काम में तकनीकी का इस्तेमाल करें, इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। इस महीने आपको अपने काम को अहमियत देना काफी जरूरी है। काम पर फोकस करने के साथ ही उसो अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें।
 
उपाय- जल में गुड़ मिलाकर सूर्य देवता को अर्पित करें।

भाग्यांक 2
भाग्यांक 2 वालों के लिए यह महीना अपने परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार से जुड़ाव महसूस होने के साथ फैमिली के बारे में सोचेंगे। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। फालतू के विचारों से दूर रहें और अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रहें। 15 दिसंबर के बाद ज्यादा सावधान रहें। परिवार से किसी बात को न छिपाएं, क्योंकि इससे नुकसान होने की संभावना है। सेहत और रिलेशनशिप से जुड़ी बात परिवार को जरूर बताएं।

मीडिया या फिर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में अनुशासन लाने की जरूरत है। अन्यथा बड़ी चोट लग सकती है। दिसंबर महीने में आप आधुनिक और नई तकनीक को काम में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

उपाय- चंद्रमा की पूजा कर उनसे विश मांगे।

भाग्यांक 3 
भाग्यांक 3 वालों के लिए दिसंबर माह अच्छा रहने वाला है। आप इस महीने सिर्फ अपने लिए जिएंगे। इससे कुछ लोगों को समस्या हो सकती है। लोगों के बर्ताव से क्रोध भी आएगा। लेकिन आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आप कई यात्राएं भी करेंगे और यात्राएं लाभप्रद भी रहेंगी। लेकिन इन यात्राओं को इंज्वॉय करें। इस महीने आपको हर चीज के लिए कंफ्यूजन होगा। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार करें। वरना काम बिगड़ सकता है। आपकी मेहनत के हिसाब से ही फल प्राप्त होगा। 

भाग्य के भरोसे न रहें, क्योंकि इस महीने आपको भाग्य से कुछ हासिल नहीं होगा। मीडिया, सोशल मीडिया या फिर ग्लैमर से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं और अपने काम में आधुनिक संसाधन का उपयोग करें। दिसंबर महीने में नौकरी पर ध्यान दें और उनका सम्मान करें। इस महीने आपको लाभ अधिक होगा, लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करनी होगी। 

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

भाग्यांक 4
दिसंबर महीना भाग्यांक 4 वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध कार्यों को इस महीने करें। इस महीने घूमने का योग भी बन रहा है। देश-विदेश में यात्रा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले अभी थोड़ा रुक जाएं। काम के पीछे न भागें। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। बाहर की चीजें कम से कम खाएं। तेल और घी का कम से कम इस्तेमाल करें। परिवार के सामने आपके प्रेम संबंध खुल सकते हैं। 

उपाय- चंदन का तिलक जरूर लगाएं

भाग्यांक 5
भाग्यांक 5 वालों के लिए भी दिसंबर का महीना काफी लकी है। हर तरह से शुभ समाचार मिलेंगे। न सिर्फ पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्रिएटिव काम की तरफ आकर्षित होंगे और नया सीखने की चाहत बनी रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको गिराने की कोशिश करने वालों को मात मिलेगी।

कार्यक्षेत्र में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहेंगे। आलस आप पर भारी पड़ सकता है। हांलाकि कोई बड़ी परेशानी आपको परेशान नहीं करेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। 

उपाय- रोजाना हनुमान जी की पूजा करें।

भाग्यांक 6
दिसंबर महीना आपके लिए मिश्रित फल लेकर आएगा। अच्छे और बुरे अनुभवों का एक्सपीरियंस होगा। अच्छे अनुभव अच्छे होंगे, लेकिन बुरे अनुभव ज्यादा बुरे नहीं होंगे। घर से जुड़ाव रहेगा औप घर के लिए कुछ सामान लाएंगे। हांलाकि सब सही चलने के बाद भी आपका मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर घबराहट होगी और आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। इस दौरान आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं। इससे आपको शांति मिलेगा। शांति से किसी काम को करने से सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। पारिवारिक मतभेदों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें और विवादों से दूर रहें। 

उपाय- पति-पत्‍नी मिलकर भगवान शिव की पूजा करें।

भाग्यांक 7
भाग्यांक 7 वालों को साल के आखिरी महीने दिसंबर में शुभ समाचार मिलेंगे। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। छात्राओं को अधिक मेहनत के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। अपनी ऊर्जा को समझें, यदि आप सफल होते हैं, तो आपको तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकेगा। लोग आपके फैमिली स्टेटस पर नजर रखेंगे। 

उपाय- सोमवार के दिन भोलेनाथ को जल अर्पित करें।

भाग्यांक 8
भागयांक 8 वालों को इस दिसम्बर महीने में मिला जुला परिणाम मिलेगा। मेहनत के आधार पर फल मिलेगा। इस महीने भाग्य के भरोसे न रहें। भविष्य की बेहतरी के लिए काम करते रहें। समाज में स्टेटस बनाने के लिए अपने व्यक्तित्व में निखार लाएं। नई तकनीक की तरफ रूझान रहने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कुछ नया करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने विदेश जाने का भी प्लान बन सकता है। इस यात्रा से आपको लाभ होगा। 

उपाय - हनुमान जी को मीठे पान का भोग चढ़ाएं।

भाग्यांक 9
यह महीना भाग्यांक 9 वालों के लिए अच्छा रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे और उनमें सफलता हासिल होगी। खर्चों पर लगाम लगाएं, वरना भविष्य में इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। बता दें कि सेहत पर खर्च करने में कोताही न करें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कम मन लगेगा। कई जगहों से धन प्राप्ति के योग हैं। आपको दिसंबर माह में लाभ भी प्राप्त होगा। 

उपाय- रक्तदान करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.