होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 01, 2022

नव वर्ष 2022 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा -

मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? 
मूलांक 1 वालों को साल 2022 मैं मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। यह साल आपकी लव लाइफ के लिए बेहतरीन रहेगा। इस साल आपको अपने पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने का अवसर मिलेगा। अगर किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो लव मैरिज होने की संभावना है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साल की पहली तिमाही में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अधिक मेहनत करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी जातकों को वर्ष की शुरुआत में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि शहर के मध्य से स्थिति बेहतर होगी और आपको व्यापार में मुनाफा होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार छात्रों के लिए साल 2022 अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जो छात्र प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मेहनत करने पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 आपके लिए नहीं कहा जा सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किस साल आपको आंखों से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। पिता को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है इसलिए उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.