होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: जानिए 13 अंक से क्यों डरते हैं लोग, हिंदू धर्म में इस अंक को माना जाता है शुभ

By Astro panchang | Jun 12, 2023

कई बार कुछ चीजों के लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इन चीजों में कुछ रंग जगह, लोग या फिर नंबर या अंक भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि किसी को काला रंग काफी ज्यादा पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को काला रंग अशुभ लगता है। कुछ लोग लाल रंग से डरते हैं। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी होती हैं, जहां पर जाने से अक्सर लोग कतराते हैं। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उस जगह पर जाने में या उसका जिक्र करने से नुकसान होगा। ऐसा ही अंकों के मामले में होता है। 13 अंक को लेकर लोगों के मन आशंकित रहता है। इस अंक को लोग शुभ नहीं मानते हैं। 

लोगों का मानना है कि इस तारीख से जुड़े लोग अपने जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करते हैं। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशों के कई होटलों और भवनों में 13वां फ्लोर नहीं पाया जाता है। 13 नंबर या इस अंक को लेकर लोगों के मन में अजीब सा डर देखने को मिलता है। जिसके कारण लोग इस नंबर से दूर रहते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लोग 13 नंबर को अनलकी मानते हैं। साथ ही यह नंबर किन चीजों में शुभ फल देता है।

जानिए 13 अंक से क्यों डरते हैं लोग
बताया जाता है कि 13 अंक से डरने की शुरूआत ईसाई समाज के कारण हुई थी। जिसके बाद इस अंक को लोग अशुभ मानने लगे। दरअसल, बाइबल की कहानियों के अनुसार, ईसाइयों के गुरु प्रभु ईसा महीस के कुल 13 सदस्य हुआ करते थे। इनमें से 13वें नंबर वाले शिष्य ने प्रभु ईसामसीह से विश्वासघात किया था। इतना ही नहीं वह शिष्य जिस कुर्सी पर बैठता था, उस कुर्सी का नंबर भी 13 था। इसी वजह से ईसाई धर्म में 13 नंबर को अशुभ माना जाने लगा। वहीं ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ ही 13 नंबर को लेकर लोगों के मन में डर बढ़ता चला गया।

शुभ फल देता है अंक 13
भले ही अंक 13 को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है। लेकिन बता दें कि यह पूरी तरह से शुभ फल देने वाला अंक है। खास तौर पर हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अंक 13 को काफी अच्छा मानते हैं। बता दें कि हिंदू पंचांग में तेरहवीं तिथि होने के कारण इस अंक को शुभ माना जाता है। क्योंकि 13 अंक को प्रदोष भी कहा जाता है। वहीं सनातन धर्म में प्रदोष को भगवान शिव से जोड़ा जाता है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं प्रदोष काल में शुभ कार्य भी किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप कोई नया काम या शुभ काम करने जा रहे हैं। तो अंक 13 आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.