होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साप्ताहिक अंक राशिफल 21-27 जून: इन मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह सप्ताह

By Astro panchang | Jun 21, 2021

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंक ज्योतिष के अनुसार आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा -  

मूलांक 1
यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। एक से अधिक निवेशों में सकारत्मक परिणाम मिलने का संयोग है। 

मूलांक 2 
यह सप्ताह मूलांक 2 वालों के लिए तनावपूर्ण रह सकत हैं। इस हफ्ते आपमें मानसिक एकाग्रता की कमी रहेगी और आपको अपना ध्यान को केंद्रित करने में कठिनाई होगी। हालाँकि भविष्य की बातों के बारे में चिंता करने से कोई लाभ नहीं होगा। आर्थिक पक्ष से जुड़े निर्णय खुद लें। निजी संबंधों में अहं की भावना को बीच में ना आने दें।

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अनुकूल है। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम संबंध में कहीं से मदद मिलेगी। आर्थिक धन वृद्धि के संयोग भी बन रहे हैं। करियर को लेकर मानसिक तनाव रहने की सम्भावना है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति ठीक होती जाएगी। 

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके अंदर एक नई उमंग का प्रवाह होगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी जिसके कारण आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। हालाँकि, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से मदद मिलेगी और मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। 

मूलांक 6 
मूलंक 6 वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम संबंध में स्थिति साधारण रहेगी, हालाँकि, आगे जाकर स्थिति बेहतर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में बात-चीत से शुभ परिणाम मिलने के संयोग हैं।  

मूलांक 7 
मूलांक 7 वालों को इस सप्ताह अहंकार से बचने की आवश्यकता है।  निजी संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है। वरिष्ठ लोगों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य तक किसी ने प्रेम संबंध की शुरुआत होने के योग हैं।   

मूलांक 8 
इस सप्ताह मूलांक 8 वालों को आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में फटाफट निर्णय लेने से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  
 
मूलांक 9 
मूलांक 9 वालों को इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी नए निवेश से आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में  तकलीफ बढ़ सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.