होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Lucky Girl: सिर्फ पति की नहीं परिवार के लिए भी लकी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानें आप हैं कितनी लकी

By Astro panchang | Oct 05, 2023

हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि उसका पूरा जीवन सुख-सुविधाओं और धन वैभव से भरपूर हो। इसके लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार किस्मत का साथ ना मिलने पर व्यक्ति को उसकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता है। हांलाकि हिंदू धर्म में के अनुसार, व्यक्ति की शादी के बाद भी उसकी किस्मत बदलती है। क्योंकि आपकी लाइफ पार्टनर की किस्मत भी आपसे जुड़ जाती है। 

वहीं अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है। जो दूसरों के लिए काफी ज्यादा लकी माने जाते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए ऐसी मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो काफी ज्यादा लकी मानी जाती है। इस तारीख में जन्मी लड़कियां ना सिर्फ अपने पति बल्कि पूरे परिवार के लिए काफी लकी होती हैं। शादी के बाद इस तारीख में जन्मी लड़कियां अपने पति की किस्मत को चमका देती हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक वाली लड़कियों के बारे में...

ऐसी होती हैं मूलांक 2 वाली लड़कियां
यदि किसी भी माह की 2, 11 या 20 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 2 होता है। यह लड़कियां अपने पति व ससुराल के लिए काफी ज्यादा लकी साबित होती हैं। बता दें कि अंक शास्त्र में भी इस नंबर को काफी ज्यादा लकी माना गया है। शादी के बाद यह अपने पति की किस्मत को चमका देती हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस मूलांक की लड़कियां अपने पति को राजा से रंक बना देती हैं।

पति से करती हैं बेहद प्यार
बता दें कि मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। हांलाकि यह लड़कियां काफी ज्यादा इमोशनल होती हैं, जिस कारण वह अपने पति से जल्दी तालमेल बैठा लेती हैं।

केयरिंग और आदर्शवादी
इस मूलांक वाली लड़कियां केयरिंग और आदर्शवादी भी होती हैं। यह अपने पति का काफी ज्यादा ख्याल रखती हैं। साथ ही यह ससुराल वालों के लिए एक अच्छी बहू साबित होती हैं। यह लड़कियां हर रिश्ते को बखूबी निभाना जानती हैं। हांलाकि इमोशनल स्वभाव होने के कारण यह जल्दी किसी भी बात का बुरा मान लेती हैं। ऐसे में इनके सामने सोच-समझकर अपनी बात रखनी चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.