होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Prediction: पिता का भाग्य लिखती हैं मूलांक 3 की लड़कियां, हर कदम पर मिलता है किस्मत का साथ

By Astro panchang | Oct 13, 2023

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष भी किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, भविष्य और स्वभाव के बारे में बताता है। किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट को जोड़कर जो नंबर निकलता है, उसे मूलांक कहा जाता है। 1 से 9 तक के मूलांक वाले जातकों का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 3 वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। 

इस तारीख में जन्मी लड़कियां अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही अपने पिता का भाग्य तय करती हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने पिता के लिए काफी लकी होती हैं। यह लड़कियां अपना भाग्य लिखने के साथ ही पिता का भी भाग्य लिखती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियों के जन्म के बाद पिता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मूलांक 3 वाली लड़कियों के भाग्य और उनके व्यक्तित्व के बारे में...

मेहनती होती हैं ऐसी लड़कियां
अंक ज्योतिष का कहना है कि मूलांक 3 की लड़कियां बचपन से ही मेहनती स्वभाव की होती हैं। यह उदार होने के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए किसी भी हद तक मेहनत कर लेती हैं। अपनी मेहनत के दम पर परिवार और अपना नाम रोशन करती हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 की लड़कियां ना सिर्फ अपने बल्कि अपने पति के भाग्य को भी लिखती हैं। यह अपने पति के लिए काफी लकी साबित होती हैं। वैसै तो इनके जीवन में समस्याएं काफी कम होती हैं, लेकिन अगर कोई मुश्किल आती है, तो यह उसे जल्द ही पार कर लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है।

लग्जरी लाइफ की शौकीन
मूलांक 3 की लड़कियां ना सिर्फ अपनी पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सजग होती हैं। यह हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहती हैं। इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है। यह मेहनती होने के साथ बुद्धिमान भी होती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियां लग्जरी लाइफ की काफी शौकीन होती हैं। अपनी मेहनत के दम पर यह अपने शौक पूरे करती हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियां जिस भी काम को अपने हाथ में लेती हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें हर कदम पर किस्मत का साथ मिलता है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.