होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

साल 2022 मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें पूरा भविष्यफल

By Astro panchang | Jan 06, 2022

नए साल में हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा होती है। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आने वाले साल में उसका स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, निजी संबंध आदि कैसे रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के मूलांक से उसके भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा -
 
 मूलांक 5 वालों के लिए नया साल 2022 सामान्य रहेगा। इस साल आपको अपने काम के लिए सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और पदोन्नति के भी योग हैं। इस साल आप कुछ अच्छे दोस्त और सहयोगी बनाने में सफल होंगे। व्यापारी जातकों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। इस साल आपको बिजनेस में मुनाफा कमाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे जिनसे आपको व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से साल 2022 आपके लिए अनुकूल रहेगा। साल की दूसरी तिमाही में आपको निवेश से जबरदस्त लाभ होगा।

साल 2022 में आपके निजी संबंध मजबूत होंगे और आपको प्रियजनों का साथ मिलेगा। इस साल आप सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे और दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। संतान सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं वे इस साल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को साल 2022 में सीखने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। मीडिया, लेखन और गणित के क्षेत्र से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो आपकी योजना पूरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आप सर्दी, जुकाम और संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.