होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Numerology Tips: इन तारीखों में जन्मे लड़कों को माना जाता है बहुत चालाक, जानिए क्या कहता है अंक शास्त्र

By Astro panchang | Apr 18, 2025

वैदिक अंक शास्त्र की दुनिया काफी रहस्यमयी है। हर एक अंक का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हर अंक की अपनी कुछ न कुछ खासियत जरूर होती है। व्यक्ति के जन्म तिथि यानी की मूलांक और भाग्यांक से उनके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यहां तक कि मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव और करियर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन डेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लड़कों को बहुत चालाक माना जाता है। क्योंकि यह जातक मिनटों में किसी का भी ब्रेनवॉश कर देते हैं।

बहुत चालाक होते हैं ऐसे लड़के
अंक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कों का जन्म जनवरी, जून या फिर नवंबर महीने की 1, 4, 6, 7, 11, 24, 25, 29 या 31 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। यह पहले से परिस्थिति को भांप लेते हैं और फिर बड़ी चालाकी से उस सिचुएशन से निकल जाते हैं। यह जातक आसानी से किसी का भी ब्रेन वॉश कर देते हैं। इन लोगों को किसी के अंडर रहकर काम नहीं कर पाते हैं। जब इन लोगों के मन मुताबिक चीजें नहीं चलती हैं, तो यह वहां से भाग जाते हैं। इसलिए बताया जाता है कि इन जातकों से दूर रहते हैं। वरना इन लोगों के विचार भी इनके जैसे हो जाएंगे।

जरूर मिलती है सफलता
अगर किसी जातक का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 वाले जातकों का मंगल देव नेतृत्व करतदा है। इस तारीख पर जन्मे लोग साहसी होते हैं। यह हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। यह जातक कभी मेहनत से कभी जी नहीं चुराते हैं और मन लगाकर काम करते हैं। इसलिए मूलांक 9 वाले जातकों को जीवन में सफलता मिलने की अधिक संभावना होती है। यह जातक किसी का भी बुरा नहीं सोचते और न गलत को सहन करते हैं। ऐसे जातक हमेशा गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.