हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। वहीं शुभ कार्यों में सफलता पाने के लिए बहुत से लोग बुधवार का व्रत भी करते हैं। इस शुभ मौके पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में भगवान कृष्ण को कई नामों से पुकारा जाता है। वहीं ज्योतिष संकट से भी निजात पाने के लिए भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसे में अगर आप भी सुख-सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं। तो आपको बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उनके कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जातक को भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।
भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र
कृं कृष्णाय नम:
ओम् क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्ल्भाय स्वाहा
विवाह में देरी हो रही है, तो करें इस मंत्र का जाप
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमोऽ नम: ।।
क्लीं कृष्णाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा:
ऊं देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात
ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।