होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Guru Upay: बृहस्पति के इन उपायों से चमक उठेगी किस्मत, खुलेंगे तरक्की के मार्ग

By Astro panchang | Sep 20, 2023

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर स्थिति में होता है। तो उस व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातक को विवाह में बाधा, धन हानि, दांपत्य जीवन, संतान का कष्ट जैसी समस्याएं होती हैं।
 
इसके अलावा कुंडली में गुरु की कमजोर स्थिति कई तरीके से नुकसान पहुंचाती है। लेकिन अगर इसका समय रहते उपाय कर लिया जाए, तो व्यक्ति को इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से भगवान देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में भी गुरु ग्रह की स्थिति सुधरती है।

गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के उपाय
यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब है, तो वह बृहस्पतिवार का व्रत कर देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न कर सकता है। इसके अलावा गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए 16 बृहस्पतिवार का व्रत करना चाहिए। तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। 

बृहस्पतिवार के दिन जातक को चने की दाल, केला, हल्दी, आम और सोने जैसी पीली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन सत्यनारायण भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा या कथा सुननी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। इससे लाभ मिलता है।

गुरुवार के दिन पुखराज सोने में जड़ित अंगूठी पहनना अच्छा माना जाता है। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। हालांकि पुखराज धारण करने से पहले किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें। बता दें कि गुरुवार को कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा पर्स में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन हानि नहीं होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.