होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Grah Gochar December: दिसंबर के महीने में कौन से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

By Astro panchang | Dec 09, 2023

साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से काफी ज्यादा खास होने वाला है। दिसंबर के महीने में 5 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से ग्रह दिसंबर माह में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

दिसंबर में यह ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
बता दें कि साल के आखिरी महीने में दिसंबर 2023 में बुध ग्रह वक्री होंगे। फिर सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं दिसंबर के आखिरी दिन यानी की 31 दिसंबर को गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने के साथ मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दिसंबर में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। वहीं वृषभ, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इन ग्रहों के परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

वक्री होंगे बुध ग्रह
दिसंबर के महीने में बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे। 13 दिसंबर को दोपहर 12.01 बजे बुध ग्रह धनु राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। फिर बुध 28 दिसंबर तक धनु राशि में वक्री रहेंगे। बुध के व्रकी होने का फायदा सबसे ज्यादा तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को मिलने की संभावना है। 

धनु राशि में पहुंचेंगे सूर्य
सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। बुध ग्रह के बाद 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य 15 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का धनु राशि में गोचर करने से मेष, धनु और मीन राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। 

धनु राशि में प्रवेश करेंगे मंगल
मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ग्रह 27 दिसंबर की रात 11:40 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के धनु राशि में गोचर का सबसे ज्यादा लाभ मेष, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों को मिलेगा। इस दौरान इन राशियों के जातकों को कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं। 

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
धन, सुख, वैभव के कारक ग्रह शुक्र 25 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। बता दें कि शुक्र ग्रह 25 दिसंबर 2023 की सुबह 06:33 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस ग्रह परिवर्तन से कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना हैं। 

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश
बता दें कि 28 दिसंबर को सुबह 11.07 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। फिर बुध ग्रग 2 जनवरी 2024 को मार्गी होंगे और 7 जनवरी को फिर बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। दिंसबर महीने में बुध ग्रह के धनु राशि में प्रवेश से वृषभ और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मार्गी होंगे बृहस्पति
 देव गुरु बृहस्पति साल 2023 के अंत यानी की दिसंबर में अपनी राशि मेष राशि में सीधी चाल चलेंगे। गुरु ग्रह के मार्गी होने पर मेष, वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों को धन लाभ और अन्य भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.