होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astro Tips: कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर नहीं मिलती सुख-सुविधाएं, जरूर करें ये उपाय

By Astro panchang | Jul 17, 2023

कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर होता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख- माना सुविधाओं का कारक माना जाता है। वहीं तुला और वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति शुभ होती है, तो ऐसा व्यक्ति सुख-सुविधाओं का भोग करने वाला, आत्मविश्वासी और सुंदर होता है। 

वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, या अशुभ होता है तो ऐसे व्यक्ति को शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिलती हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को मजबूत करने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को विधिपूर्वक और सही से किया जाए तो जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

शुक्र ग्रह कमजोर होने के लक्षण
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है। ऐसे व्यक्ति के पास सुख-सुविधा और धन की कमी बनी रहती है। किसी भी काम को करने में डर लगता है और आत्मविश्वास में कमी होती है। 

कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर प्यार में धोखा मिलता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की शादी हो गई है, तो उस व्यक्ति को दांपत्य सुख नहीं प्राप्त होता है और वह संतान सुख से वंचित रहता है।

शुक्र ग्रह के कमजोर होने से त्वचा पैर, पेट और आंख से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।

शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत
अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आपको शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। 11 या 21 शुक्रवार व्रत करने से इसका शुभ फल प्राप्त होता है और व्यक्ति को धन की कमी नहीं होती है।

शुक्र ग्रह के कमजोर स्थिति में होने पर पूजा के समय शुक्र मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, साहस, धन और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 

शुक्र ग्रह को मजबूत करने से लिए गायत्री मंत्र का जाप किया जाना चाहिए। इससे आपके जीवन में स्थिरत और सुख-समृद्धि का आगमन होने के साथ तमाम बीमारियां भी दूर होती हैं।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों जैसे दूध, दही, चीनी और चावल आदि का सेवन करना चाहिए। वहीं शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करने से भी यह ग्रह शुभ फल देता है।

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए हीरा पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि हीरा धारण करने से पहले ज्योतिष से परामर्श करना जरूरी है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.