होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, 2 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

By Astro panchang | Sep 30, 2021

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को वैभव, कला और सौंदर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 अक्टूबर को शुक्र अपनी राशि तुला से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। माना जाता है कि शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों को शुक्र के गोचर से विशेष लाभ होता है। आइए जानते हैं कि इस बार शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा -

वृषभ
शुक्र का गोचर वृषभ राशि के सप्तम भाव में होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यदि किसी से प्रेम संबंध में हैं तो विवाह के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान मीडिया और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ होगा।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कला और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करे रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

सिंह
शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के चतुर्थ भाव में होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। इससे आपके जीवन में सुख और शांति आएगी। इस दौरान आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला
शुक्र का गोचर तुला राशि के द्वितीय भाव में होगा। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता रेगी जिससे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में होगा। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी।

मकर
शुक्र का गोचर मकर राशि के एकादश भाव में होगा। इस दौरान आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुक्र के गोचर से आपको व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.