होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Trigrahi Yog 2024: मकर राशि में 50 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों का सूर्य की तरह चमक सकता है भाग्य

By Astro panchang | Feb 05, 2024

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व बताया जाता है। सभी ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन करने पर शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलता है। कुछ ग्रहों की आपस में मित्रता तो वहीं कुछ ग्रहों की अन्य ग्रहों से शत्रुता रहती है। जब एक राशि में एक से ज्यादा ग्रह गोचर करते हैं, तो इनकी युति बनती है। आपको बता दें कि मकर राशि में 50 साल बाद तीन ग्रहों की युति बनने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फरवरी महीने में मकर राशि में धन-वैभव और सौंदर्य के प्रधान ग्रह शुक्र, बुध और मंगल मौजूद रहेंगे। मकर राशि में इन तीन ग्रहों के गोचर से सभी राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मकर राशि में तीन ग्रहों की युति होने से किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि
बता दें कि मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना काफी लाभकारी हो सकता है। इस दौरान धन-लाभ के अच्छे योग बनते नजर आ रहे हैं। कुंडली के कर्म भाव में तीन ग्रहों का योग बनने जा रहा है। ऐसे में नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही जो लोग जमीन-जायदाद संबंधी व्यापार करते हैं, उनको अच्छी डील मिल सकती है। वहीं पैतृक संपति का भी लाभ हो सकता है।

धनु राशि
मकर राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग का लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिल सकता है। धनु राशि के धन और वाणी भाव में यह योग बनेगा। जिससे आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभवना है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। कारोबार संबंधी लोग अपना व्यापार आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों का धन फंसा हैं, उनको धन वापस मिल सकता है। इस अवधि में यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मकर राशि 
मकर राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग का सबसे ज्यादा फाय़दा मकर राशि के जातकों को मिलेगा। क्योंकि मकर राशि में मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का संयोग बन रहा है। इस दौरान मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.