होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: कुंडली में एक साथ मजबूत होंगे ये तीन ग्रह, करना होगा बस एक उपाय

By Astro panchang | Sep 15, 2023

अगर आपके जीवन आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से एक साथ जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आ रही है कि आपको क्या करना चाहिए। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपकी कुंडली में मंगल, शनि और शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण ऐसा हो सकता है। आप इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाकर आप कुंडली में मंगल, शनि और शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

मंगल, शुक्र और शनि ग्रह ऐसे करें मजबूत
अगर आप भी मंगल, शुक्र और शनि ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो आप किसी शांत जगह पर आंख बंदकर पल्थी मारकर बैठ जाइए। ध्यान मुद्रा में अपने दाहिने हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली के टिप पर सरसों का तेल लगाकर इसे आपस में रगड़ें। इसके साथ ही 'ऊँ अं अंगरकाय नम:' का जाप करें। प्रयास करें कि आप इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से निश्चित ही आपकी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति में सुधार आएगा। 

मंगल, शनि और शुक्र के कारक
बता दें कि मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। यह ग्रह साहस और ऊर्जा का कारक होता है। वहीं शनि ग्रह आयु, निर्धनता, पाप, रोग, भय आदि के कारक हैं। वहीं शुक्र ग्रह सुख और काम के कारक हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.